5 अभिनेत्रियां जिन्होंने अपने से उम्र में बड़े अभिनेताओं की माँ का किरदार निभाया

5 Min Read

बॉलीवुड कई बेहतरीन फिल्मों के लिए प्रसिद्ध है, जो हमें भारतीय सिनेमा पर गर्व महसूस करवाती हैं। बॉलीवुड में हीरो की जब उम्र बढ़ जाती है तब भी वो बड़े परदे पर अपने से कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देता हैं।

वहीं अभिनेत्रियों की जब उम्र बढ़ जाती है तो उन्हें उनकी उम्र के अनुसार माताओं और मौसी की भूमिकाएँ फिल्मों में निभाने को मिलती हैं। तो आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में आपको बताने जा रहे है जो असलियत में हीरो से उम्र में छोटी थी लेकिन फिल्मों में उन्होंने माँ का किरदार निभाया है।

1. शेफाली शाह (वक्त)
2005 में रिलीज हुई फिल्म में शेफाली शाह अक्षय कुमार की मां और अमिताभ बच्चन की पत्नी की भूमिका में दिखाई दी थी। उस समय अमिताभ 63 साल, अक्षय 38 साल और शेफाली 33 साल की थीं। अमिताभ और शेफाली के बीच 30 साल का अंतर देखना पहले से ही अजीब है, लेकिन उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति की मां के रूप में देखना और भी अजीब है जो वास्तव में उनसे बड़ा है। वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम में प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी।

इस फिल्म को शेफाली शाह के पति विपुल अमृतलाल शाह ने डायरेक्ट किया था। शेफाली के फिल्मी करियर की बात की जाए तो वो आखिरी बार 2022 में जलसा फिल्म में दिखाई दी थी। वहीं उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में बात की जाए तो वो डार्लिंग्स और डॉक्टर जी में काम कर रही है।

2. ऋचा चड्ढा ( गैंग्स ऑफ वासेपुर)
ऋचा जब 25 साल की थी तब उन्हें 2012 में आयी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में लिया गया था। इस फिल्म में उन्होंने नजमा नाम की महिला का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उन्होंने मनोज बाजपेयी की पत्नी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की माँ की भूमिका निभाई थी। दिलचस्प बात यह है कि जब फिल्म रिलीज हुई थी उस समय नवाजुद्दीन 37 वर्ष के थे।

इस फिल्म को दो भागों में बनाया गया था। दूसरा भाग भी उसी साल रिलीज हो गया था। फिल्म के दोनों ही भागों को दर्शकों ने अपना भरपूर प्यार दिया था। इस फिल्म में पीयूष मिश्रा, हुमा कुरैशी भी काम करते हुए दिखाई दिए थे।

3. शीबा चड्ढा (जीरो)
2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में शाहरुख ने बौने का किरदार निभाया था।

किंग खान असल में दोनों अभिनेत्रियों से दो साल बड़ी थी। जीरो में शीबा चड्ढा ने शाहरुख की माँ का किरदार निभाया था। उस समय वह 46 वर्ष की थीं जबकि शाहरुख 53 वर्ष के थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो गयी थी। शाहरुख की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो वो पठान और जवान में काम कर रहे है।

4. सोनाली कुलकर्णी (भारत)
सलमान खान की फिल्मों में अभिनेत्रियां उनसे काफी छोटी ही रही है। दबंग में सोनाक्षी सिन्हा ((23), मैंने प्यार क्यूं किया में कैटरीना कैफ (22) तक, उनकी मुख्य अभिनेत्रियां हमेशा उनसे काफी छोटी रही हैं।

2019 में रिलीज हुई फिल्म भारत मेंसोनाली कुलकर्णी ने सलमान की माँ का किरदार निभाया था। फिल्म की रिलीज के समय वह 44 वर्ष की थीं जबकि सलमान 53 वर्ष के थे। सलमान खान के फिल्मी करियर के बारे में बात करें तो वो टाइगर 3 और भाईजान में काम कर रहे है।

5. नरगिस दत्त (मदर इंडिया)
नरगिस ने आइकॉनिक फिल्म मदर इंडिया में सुनील दत्त और राजेंद्र कुमार की मां की भूमिका निभाई। नरगिस और सुनील दत्त एक ही उम्र के थे, जिनका जन्म 1929 में हुआ था।

वहीं राजेंद्र कुमार का जन्म 1927 में हुआ था। इसलिए, 1957 में जब फिल्म आई तो नरगिस वास्तव में राजेंद्र कुमार से दो साल छोटी थीं। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अगले साल सुनील दत्त से शादी कर ली थी।

Share This Article