टीवी सीरियल ‘सोनपरी’ की गोल्डन आंटी बनकर दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस मृणाल कुलकर्णी का आज जन्मदिन है. उनका जन्म 21 जून 1971 को पुणे में हुआ था। मृणाल कुलकर्णी को कई टीवी शोज में देखा जा चुका है. इसके अलावा मृणाल ने कई बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि मृणाल कुलकर्णी को ज्यादा पॉपुलैरिटी टीवी शो ‘सोनपरी’ से मिली।
इस शो में मृणाल को परी बनाया गया था, जिसे बच्चे सोना आंटी के नाम से भी बुलाते थे, वह बच्चों से बहुत प्यार करती थी। बच्चे और बड़े इस शो को बड़े चाव से देखते थे लेकिन अब क्या आप जानते हैं कि ‘सोनपरी’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कहां हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको इसकी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।
मृणाल कुलकर्णी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में मराठी टीवी सीरियल स्वामी से की थी। इस सीरियल में उन्होंने पेशवा माधोराव की पत्नी रमाबाई पेशवा की भूमिका निभाई थी। हालांकि उनका सपना एक्टिंग करने का नहीं था लेकिन पहले उन्हें एक्टिंग का मौका मिला जिसमें उन्हें सफलता भी मिली।
मराठी टीवी शो ‘स्वामी’ करने के बाद मृणाल की चर्चा होने लगी। इसके बाद मृणाल को ‘द्रौपदी’ शो में काम करने का मौका मिला। इस शो के जरिए वह काफी मशहूर भी हुईं। इसके अलावा उन्होंने ‘सोनपरी’, ‘श्रीकांत’, ‘द ग्रेट मराठा’, ‘हसरतेन’, ‘मीराबाई’, ‘टीचर’, ‘खेल’ और ‘स्पर्श’ में भी अमिट छाप छोड़ी है लेकिन लोग उन्हें आज भी प्यार करते हैं। ‘सोन परी’ के लिए ही जाने जाते हैं।
यह शो 2000 में शुरू हुआ और 2004 तक चला। बच्चों को शो पसंद आया। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसे बाद में कई अन्य भाषाओं में डब और टेलीकास्ट किया गया। आज भी लोग उन्हें सोना आंटी कहते हैं।
टीवी के अलावा मृणाल कुलकर्णी ने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया है। वह ‘मेड इन चाइना’, ‘लेकर हम दीवाना दिल’, ‘कुछ मीठा हो जाए’ जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आई थीं, वहीं मराठी सिनेमा में उन्होंने सफलता का झंडा लहराया। साल 2016 में वह मराठी फिल्म ‘जरा हटके’ में नजर आई थीं।
आज मृणाल कुलकर्णी मराठी सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्री और महान निर्देशक हैं। मृणाल कुलकर्णी का टीवी करियर काफी अच्छा चल रहा था। उन्होंने करीब 22 टीवी शोज में काम किया, लेकिन एक्टिंग के दौरान भी उनका पूरा फोकस डायरेक्शन पर ही था। तो उन्होंने टीवी की दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन आज ये मराठी सिनेमा का जाना-माना नाम है.
बता दें कि मृणाल कुलकर्णी की शादी उनके बचपन के दोस्त रुचिर कुलकर्णी से साल 1990 में हुई थी। उनका एक बेटा भी है जो मराठी फिल्म इंडस्ट्री में काम करता है।