फिल्म राम तेरी गंगा मैली में बोल्ड सीन कर छा गई थीं एक्ट्रेस मंदाकिनी, दाऊद के साथ दिखते ही खत्म हुआ करियर

admin
4 Min Read

बॉलीवुड डेस्क, शायद आप सबने साल 1985 में आई पुरानी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ देखी होगी। ये वो दौर था जब एक्टर और एक्ट्रेस दूर-दूर से पूरी फिल्में बना लिया करते थे। एक पेड़ की डाल के नीचे हरी गाना खत्म हो जाया करता था और फिर एक दिन ये फिल्म रिलीज हुई

आप सबने साल 1985 में आई पुरानी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ देखी होगी। ये वो दौर था जब एक्टर और एक्ट्रेस दूर-दूर से पूरी फिल्में बना लिया करते थे। एक पेड़ की डाल के नीचे हरी गाना खत्म हो जाया करता था और फिर एक दिन ये फिल्म रिलीज हुई, जिसने उस दौर में बोल्डनेस के सारे रिकोर्ड तोड़ दिए। ये उस दौर की ऐसी पहली फिल्म बन गई जिसके अंदर इतने सारे बोल्ड सीन शूट किए गए थे और इन बोल्ड सीन को देने वाली मंदाकिनी पहली एक्ट्रेस थी।

बेहद जल्दी बड़े पर्दे से दूर हो गई लेकिन उनके द्वारा निभाए गए किरदार आज भी मौजूद हैं। मंदाकिनी का जन्म 30 जुलाई 1963 को यूपी के मेरठ में हुआ था। मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन जोसेफ है। यास्मीन फिल्म में बोल्ड सीन्स करती हुई नजर आई थीं। हालांकि इस फिल्म में राज कपूर ने पहले संजना कपूर को लॉन्च करने का प्लान किया था, लेकिन लक बाई चान्स बाद में ये रोल मेरठ की रहने वाली यास्मीन जोसेफ के हाथ आया।

फिल्म में झरने के नीचे सफेद पारदर्शी साड़ी पहन कर मंदाकिनी के भीगने वाला वो बोल्ड सीन उस दौर में बेहद पॉपुलर हुआ था, जिसे आज भी कई लोगों पसंद और याद करते होंगे। इस सीन का काफी विरोध हुआ था। वो पहला ऐसा मौका था जब 22 साल की मंदाकिनी ने पर्दे पर बोल्ड सीन कर सबको हैरान कर दिया था। उस वक्त में कई लोगों ने इस फिल्म को अश्लील तक कहा, लेकिन इस फिल्म के लिए मंदाकिनी को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी मिला था।

मंदाकिनी कई फिल्मों में अपने अभनिय से लोगों का दिल जीती हुई नजर आईं, लेकिन उसके बाद मंदाकिनी एक बार फिर से तब विवादों में आईं जब उनको अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ देखा गया। इतना ही नहीं उस वक्त ये भी बताया जाता था कि दनों ने शादी कर ली और इस शादी से उन्हें एक बेटा भी है, लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया। उन्होंने ये जरूर स्वीकार किया कि दाऊद से उनकी जान पहचान थी।

बस ये वहीं समय था जब मंदाकिनी का करियर साल 1996 में आई फिल्म जोरदार के साथ खत्म हो गया। कहा जाता है कि दाउद के चलते ही कई फिल्मों में मंदाकिनी को रोल दिया गया था। वहीं जब दाऊद के साथ नाम जुड़ने लागा तो काम मिलना भी कम हो गया। इसके बाद फिर मंदाकिनी ने गाना शुरू किया। दो एल्बम भी निकाले लेकिन बदकिस्मती से चल नहीं पाईं। इसके बाद साल 1990 में मंदाकिनी ने डॉ. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी कर ली।

जब दाउद के साथ उनकी तस्वीर सामने आई तो लोगों ने बाते बनानी शुरू कर दीं। नीली आंखों वाली खूबसूरत एक्ट्रस ने मंदाकिनी तेजी से आसमान की ऊंचाइयां तो छुईं, लेकिन अचानक वो पर्दे से कहां गायब हो गई किसी को पता नहीं। मंदाकिनी ने तेजाब और लोहा जैसी फिल्मों में भी काम किया, लेकिन जो रोल उन्हें राम तेरी गंगा मैली में मिला था वैसा दमदार रोल मंदाकिनी को दोबारा कभी नहीं मिला। साल 1996 में मंदाकिनी ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया।

Share This Article