Aditya Roy Kapur-Ananya Panday ने इंजॉय की मूवी डेट! वायरल हुआ वीडियो

Aditya Roy Kapur And Ananya Panday Video : बॉलीवुड के गलियारों से इन दिनों आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की अफेयर की खबरें आ रही हैं। ये दोनों स्टार्स बीते काफी दिनों से अक्सर कहीं ना कहीं एक साथ स्पॉट हो जाते हैं। दोनों को एक साथ देखकर सोशल मीडिया पर उनके रिलेशनशिप को लेकर जमकर कयासबाजी होती है। अब आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे मवी डेट पर गए थे। इस वीडियो के मुताबिक दोनों स्टार ने हॉलीवुड फिल्म बार्बी देखी है। आइए देखते हैं आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के वीडियो में क्या है
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की मूवी डेट
एक फैन गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ये फैन आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के साथ अलग-अलग फोटो क्लिक करवाती नजर आ रही है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों स्टार सिनेमाघर में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे हॉलीवुड फिल्म बार्बी देखने गए थे। आदित्य रॉय कपूर ने व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी हुई है। वहीं, अनन्या पांडे पिंक ड्रेस मं नजर आ रही हैं।
आदित्य और अनन्या का वीडियो