26 साल बाद करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित एक दूसरे के साथ स्टेज पर आए नजर, लोगों को खली शाहरुख खान की कमी

admin
3 Min Read

बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी है जिनकी दोस्ती इतनी शानदार है कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। कुछ उन्हीं खूबसूरत अभिनेत्रियों में नाम शामिल होता है करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित का जिनकी दिलकश अदाएं लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आती है। इन दोनों की जोड़ी को जो कोई भी एक दूसरे के साथ में देखता है तब सब का यही कहना है कि माधुरी और करिश्मा में ज्यादा सुंदर कौन है यह बता पाना काफी मुश्किल है। वाकई में लोगों का यह कहना बिल्कुल सही भी है क्योंकि जब भी इन दोनों अभिनेत्रियों ने एक साथ फिल्मों में काम किया है तब उनके चाहने वाले भी ज्यादा प्यार किस पर लुटाए ऐसा सोच कर परेशान हो गए हैं। आइए आपको बताते हैं हाल ही में कैसे 26 साल बाद इन दोनों खूबसूरत अभिनेत्रियों का मिलन एक बार फिर से चर्चा में है।

26 साल बाद करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित एक दूसरे के साथ स्टेज पर आए नजर, लोगों को खली शाहरुख खान की कमी

करिश्मा और माधुरी एक दूसरे के साथ आए फिर से नजर: बॉलीवुड में आमतौर पर यही बात कही जाती है कि अभिनेत्रियां एक-दूसरे को देखना नहीं चाहती है। लेकिन करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं है। इन दोनों खूबसूरत अभिनेत्रियों के बीच लंबे वक्त से दोस्ती है और हाल ही में इसका नजारा एक इवेंट में भी देखने को मिला।

इस मौके पर इन दोनों अभिनेत्रियों ने एक दूसरे के साथ खूब समय बिताया और साथ में इन दोनों ने अपने पुराने गानों पर कमर मटकाये है। इस मौके पर सभी लोगों को शाहरुख खान की कमी खलने लगी जिन्होंने इन दोनों अभिनेत्रियों के साथ कई फिल्मों में काम किया है। आइए आपको बताते हैं कैसे सभी लोग इस मौके पर शाहरुख खान को याद करते नजर आए।

26 साल बाद करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित एक दूसरे के साथ स्टेज पर आए नजर, लोगों को खली शाहरुख खान की कमी

शाहरुख खान को इस वजह से याद करते नजर आए चाहने वाले: माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर हाल ही में लगातार स्टेज शो पर अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना रहे थे। आपको बता दें कि साल 1997 में इन दोनों अभिनेत्रियों ने “दिल तो पागल है” फिल्म में काम किया था जो लोगों को बहुत पसंद आया था। इस फिल्म के गाने आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं और सभी लोग इन दोनों अभिनेत्रियों की तारीफ करते नहीं थकते। लेकिन इस मौके पर जब शाहरुख खान मौजूद नहीं थे तब सभी लोग यह कहते नजर आए कि अगर इस स्टेज शो में शाहरुख खान मौजूद होते तब मजा ही आ जाता और वाकई में लोगों का यह कहना सही था। इस फिल्म ने 1997 में इतिहास बना दिया था और लोगों की इन तीनों की जोड़ी बेहद पसंद आई थी।

Share This Article