एमएमएस के बाद एक बार फिर अंजलि का उड़ाया मजाक, लोगों ने कहा- जाह्नवी कपूर की सस्ती कॉपी…

4 Min Read

टिक टॉक स्टार अंजलि अरोड़ा पिछले कुछ दिनों से अपने एक MMS की वजह से सुर्खियों में हैं। जब से उनका MMS लीक हुआ है तब से वे ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। MMS से सुर्खियां बटोरने वाली अंजलि एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शनिवार को अंजलि पायल रोहतगी और संग्राम सिंह के रिसेप्शन में पहुंचीं, जहां वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। अंजलि अरोड़ा MMS के बाद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

हालांकि अंजली ने यह भी कहा कि यह MMS फर्जी है और लोग उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। लॉकअप शो में अंजलि अरोड़ा और पायल रोहतगी नजर आई थीं। पायल और संग्राम ने कुछ समय पहले करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की थी। ऐसे में उन्होंने मुंबई में अपने दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन का आयोजन किया। इस बीच अंजलि ब्लैक एंड ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में पहुंचीं।

एमएमएस के बाद एक बार फिर अंजलि का उड़ाया मजाक, लोगों ने कहा- जाह्नवी कपूर की सस्ती कॉपी…

अंजलि ने इस लुक में पैपराजी के सामने पोज भी दिए और इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया, जहां लोगों ने उन्हें फर्जी MMS को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘MMS लीक होने के बाद वापस आ गया है’ तो वहीं दूसरे ने लिखा, ‘पार्ट 2 कब आ रहा है’. एक अन्य ने लिखा, इन लोगों ने उन्हें स्टार बना दिया। इसके अलावा कई यूजर्स ने अंजलि को लेकर भद्दे कमेंट्स किए हैं।

वही अंजलि के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं और उन्हें इसी तरह आगे बढ़ने की सलाह दे रहे हैं। पायल रोहतगी-संग्राम सिंह की पार्टी में अंजलि को साड़ी पहने देख हर कोई हैरान रह गया। अंजलि अरोड़ा सामने से डीप नेक स्टाइल ब्लाउज के साथ साड़ी पहनकर पार्टी में आईं और वह बोल्ड भी दिख रही थीं। उनकी क्यूटनेस देखते ही बन रही थी।

हालांकि कच्चा बादाम गर्ल अंजली अरोरा के कपड़े देखने के बाद यूजर्स ने उन्हें जाह्नवी कपूर की कॉपी कैट भी कहा। कुछ यूजर ने कहा की जहान्वी कपूर से साड़ी मांग कर ले आयी। एक ने कहा- जान्हवी कपूर की सस्ती कॉपी। इस तरह से कुछ यूजर ने उन्हें जहान्वी कपूर के साथ कम्पैर किया। आपको बता दे की जहान्वी कपूर ने भी ऐसी साड़ी पहने हुए सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की थी। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी।

बता दें कि बीते दिन अंजलि अरोड़ा का MMS वायरल हुआ था। जिसमें अंजलि अरोड़ा को फीचर करने का दावा किया जा रहा था। लेकिन अंजलि ने साफ किया कि वह इस वीडियो में नहीं हैं। अंजलि ने कहा कि ऐसा उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है और उनके परिवार ने साइबर सेल में शिकायत भी दर्ज कराई है।

Share This Article