ऐश्वर्या शर्मा का बैंककॉक पहुंचते ही डोला दिल, पति नील भट्ट को पकड़कर किया लिपलॉक

admin
2 Min Read

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट टीवी की दुनिया के काफी प्यारे और फेवरेट कपल्स में से एक माने जाते हैं। ‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल से दोनों काफी पॉपुलर हुए थे और घर घर का नाम बन गए। फिलहाल ये कपल छुट्टियां मनाने के लिए बैंककॉक गया है। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा दोनों ही बैंककॉक से अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। ऐश्वर्या ने अपनी और नील की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं।

ऐश्वर्या शर्मा नीले कलर की शर्ट और क्रीम कलर के प्लाजो में aकाफी स्टाइलिश लग रही थीं। वहीं नील ग्रीन कलर की शर्ट में दिखे। वैसे तो ऐश्वर्या ने अपनी और नील की कई तस्वीरें शेयर की हैं लेकिन सबकी नजरें दोनों की लिपलॉक Aवाली तस्वीरों पर टिक गई हैं। दोनों बैंककॉक में रोमांटिक होते नजर आए हैं। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है, ”मैं और मेरा सफर अकसर ये बातें करते हैं… रुकना है या चलना है।” इसके साथ ही उन्होंने नील भट्ट को टैग करते हुए दिल और हग करने वाली इमोजी शेयर की हैं। नील भट्ट ने भी ऐश्वर्या की इस पोस्ट पर बिना देरी किए जवाब दिया और लिखा, ”हमेशा साथ साथ चलते रहना है।”

ऐश्वर्या शर्मा ने नील से पहले ‘गुम है…’ सीरियल छोड़ दिया था। एक्ट्रेस इसके बाद रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आई थीं। उन्होंने ने साथ अफ्रीका से भी काफी फोटोज और वीडियोज पोस्ट की थी। वहां पर उनकी अर्चना गौतम से अच्छी दोस्ती हो गई थी। दोनों साथ में साउथ अफ्रीका भी घूमने निकले थे। अर्चना ने भी ऐश्वर्या की इन तस्वीरों पर कमेंट किया है और लिखा, ”क्या बात।”

फैंस भी ऐश्वर्या की इन तस्वीरों पर प्यार बरसा रहे हैं और उन्हें पाखी के रोल के लिए याद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”पाखी की शैतानी कौन कौन मिस कर रहा है।”

Share This Article