आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने अपनी बेटी का रखा क्यूट नाम, फैंस को आया पसंद

admin
3 Min Read

Akash Ambani Daughter Name देश के रईस परिवारों में से एक आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता कुछ दिन पहले ही एक बेटी के माता-पिता बने हैं। अब उनकी बेटे के क्यूट नाम का खुलासा हुआ है।

Akash Ambani Shloka Mehta Daughter Name: देश की अमीर शख्सियत मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर में कुछ दिन पहले ही बच्चे की किलकारी गूंजी। मुकेश और नीता की बड़ी बहू श्लोका मेहता ने एक बेटी को जन्म दिया था। अब उनके बच्ची के नाम का खुलासा हुआ है। परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता 31 मई 2023 को दूसरी बार माता-पिता बने थे। कपल ने एक बेटी का स्वागत किया था। बेटी के जन्म के 10 दिन बाद कपल ने लाडली के नाम का खुलासा किया है।

आकाश-श्लोका की बेटी का क्या नाम है? अंबानी बयान में आकाश, श्लोका, नीता और मुकेश अंबानी, श्लोका के माता-पिता, ईशा, आनंद, राधिका, अनंत और परिवार के अन्य सदस्यों के नामों का भी जिक्र किया गया है। सोशल मीडिया पर लोगों को श्लोका और आकाश की बेटी का नाम बहुत पसंद आया है।श्लोका और आकाश ने अपनी लाडली बेटी का नाम वेदा रखा है। अंबानी परिवार की तरफ से एक स्टेटमेंट के जरिए नन्ही परी के नाम का खुलासा हुआ है। स्टेटमेंट में लिखा गया-एक यूजर ने लिखा- “वॉव, कितना थॉटफुल है। पिता आकाश तो बेटा पृथ्वी, मां श्लोका तो बेटी वेदा। जिस लड़की के पास वेद का ज्ञान हो, बहुत अच्छा है और यूनिक है।” बाकी लोगों को भी श्लोका-आकाश की बेटी का नाम काफी पसंद आया है।

आकाश-श्लोका की बेटी की तस्वीर: कुछ दिन पहले अंबानी परिवार को पहली बार न्यू बॉर्न बेबी के साथ देखा गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद श्लोका ने अपने परिवार के साथ बेटी वेदा का अंबानी खानदान में स्वागत किया था। इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिनमें से एक में नीता अंबानी को अपनी पोती को गोद में लिए हुए देखा गया था। इस दौरान उनके चेहरे पर दादी बनने की चमक साफ दिखाई दे रही थी।

बता दें कि, साल 2021 में आकाश और श्लोका ने एक बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम पृथ्वी अंबानी है।’

Share This Article