बुलेट रानी बनीं Akshara Singh, भोजपुरी एक्ट्रेस के तेवर देख क्लीन बोल्ड हुए फैंस

बुलेट रानी बनीं Akshara Singh, भोजपुरी एक्ट्रेस के तेवर देख क्लीन बोल्ड हुए फैंस

Akshara Singh Post: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक रील वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अंग्रेजी गाने पर अपना जलवा बिखेर रही थीं। अक्षरा सिंह का ये अंदाज सभी को काफी पसंद आया था। इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस क्लिप में भोजपुरी एक्ट्रेस अलग अवतार में नजर आ रही हैं। आइए नजर डालते हैं अक्षरा के नए वीडियो पर….

बुलेट रानी बनीं अक्षरा सिंह
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक रील वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका लुक देखने लायक है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह बुलेट चला रही हैं। इसे साझा करते हुए अक्षरा सिंह ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘जिसको भी हासिल किरदार ना हुआ मेरा , वो मेरे दामन -ए- वजूद को दागदार कह गया।’ इस क्लिप में अक्षरा सिंह काफी खतरनाक लग रही हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘एकदम कातिलाना अंदाज में।’ दूसरे ने लिखा, ‘किसी का कत्ल करने निकली है क्या।’

admin