अल्लू अर्जन ने जीता बेस्ट एक्टर का अवार्ड, पूजा हेगड़े बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

3 Min Read

साउथ का पॉपुलर 67वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 9 अक्टूबर रविवार को बेंगलुरु में आयोजित किया गया है। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने इस समारोह में शिरकत की। अवॉर्ड समारोह में अलग-अलग कैटेगरी के कई पुरस्कार दिए गए। इस खास मौके पर तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम, सभी जगत के फिल्मी कलाकारों को उनकी मेहनत और जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए सम्मानित किया गया।

अल्लू अर्जुन को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड
इस अवॉर्ड शो में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड पुष्पा: द राइज के लिए अल्लू अर्जुन को मिला है। इसी फिल्म के लिए डायरेक्टर सुकुमार को भी बेस्ट डायरेक्शन के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही देवी श्री प्रसाद को भी इस फिल्म के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवार्ड मिला।

रश्मिका मंदाना को मिला बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का अवार्ड
इसी के साथ फिल्म पुष्पा के लिए श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना को बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स के अवार्ड से नवाजा गया और साउथ की अदाकारा अभिनेत्री साई पल्लवी को उनकी लव स्टोरी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का अवॉर्ड मिला। इसके साथ ही साई पल्लवी को इस साल का बेस्ट एंटरटेनर अवार्ड दिया गया। एक्टर श्रीकांत को निगेटिव रोल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। गौरतलब है कि साउथ सुपर स्टार कमल हासन को ओरिजिनल पैन इंडिया स्टार का अवॉर्ड मिला।

इन कलाकारों ने जीते फिल्मफेयर अवॉर्ड 2022
बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल (मेल)– अल्लू अर्जुन (पुष्पा: द राइज)
बेस्ट एक्टर लीडिंग (फीमेल)– सई पल्लवी (लवस्टोरी)
बेस्ट फिल्म– पुष्पा: द राइज
बेस्ट डायरेक्टर– सुकुमार बंदरेड्डी (पुष्पा: द राइज)
बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (मेल)– मुरली शर्मा (अला वैकुंठपुरमलो)
बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (फीमेल)– तबु (अला वैकुंठपुरमलो)
बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स– नानी (श्याम सिंघा रॉय)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)– सिड श्रीराम ‘श्रीवल्ली’ (पुष्पा: द राइज)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)– इंद्रावति चौहान ‘ऊ अंतावा’ (पुष्पा: द राइज)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी– शेखर मास्टर (अला वैकुंठपुरमलो)
बेस्ट डेब्यू मेल– पंजा वैष्णव (उप्पेना)
बेस्ट डेब्यू फीमेल– कीर्ति शेट्टी (उप्पेना)

पूजा हेगड़े बनीं बेस्ट एक्ट्रेस
इसी के साथ तेजा सज्जा को बेस्ट प्रॉमिसिंग न्यू कमर के अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा पूजा हेगड़े को फिल्म मोस्ट एलिजिबल बैचलर के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला। फिल्म रॉबर्ड के डायरेक्शन के लिए तरुण सुधीर ने भी अवॉर्ड जीता।

Share This Article