प्रिया प्रकाश वारियर का एक और वीडियो वायरल

प्रिया प्रकाश वारियर का एक और वीडियो वायरल

मुंबई: एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर साल 2019 में उस वक्त सुर्खियों में थीं, जब उनकी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इसमें प्रिया प्रकाश की आंख के इशारे वाले वीडियो ने धूम मचा दी। इसी वजह से वह गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्सियत बन गईं। 21 वर्षीय अभिनेत्री केरल की रहने वाली है।

प्रिया प्रकाश वारियर के नए अंदाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. वीडियो को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे अब तक 87 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह सिलसिला लगातार जारी है. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा: ‘चुम्मा.’ प्रिया प्रकाश वारियर के इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

प्रिया प्रकाश

प्रिया प्रकाश वारियर तब चर्चा में आईं जब उनकी फिल्म ‘ओरु अदार लव’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था। एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म ‘चेक’ में नजर आई थीं। इसका निर्देशन चंद्रशेखर येलेटी ने किया था। फिल्म में उनके साथ नितिन और रकुल प्रीत सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म ‘ओरु अदार लव’ में प्रिया प्रकाश वारियर की एक्टिंग को सबसे ज्यादा सराहा गया था।

admin