पैरों में चप्पल और हाथ में थैला लिए हुए नजर आए Arijit Singh, सिंगर की सादगी के कायल हुए फैंस

Arijit Singh Viral Video : सिंगर अरिजीत सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह काफी साधारण अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। अरिजीत सिंह का ये वीडियो लोगों को पसंद आ रहा है।
Arijit Singh Video : पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) अपनी बेहतरीन गायकी से लोगों के दिल में खास जगह बनाई है। अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को तमाम गाने दिए हैं जो लोगों ने खूब पसंद किए। अरिजीत सिंह की प्यारी आवाज सुनकर फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं। अरिजीत सिंह अपनी सिंगिंग के साथ ही अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं।
इसका ताजा उदाहरण उनके इस लेटेस्ट वीडियो में मिल रहा है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अपने होमटाउन मुर्शिदाबाद में नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि अरिजीत सिंह के इस वीडियो में क्या खास है।
Arijit Singh is more Bengali than most of the Bengalis out there 😭pic.twitter.com/H7Y4oanPvF
— Ayush (@abasu0819) May 24, 2023
अरिजीत सिंह की तारीफ कर रहे फैंस
अरिजीत सिंह का एक वीडियो सोशल पर सामने आया है। इस वीडियो में वह काफी साधारण अंदाज में नजर आ रहे हैं। अरिजीत सिंह अपने होमटाउन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की गलियों में चप्पल पहनकर नजर आए और उनके हाथ में थैला लिए नजर आया। इसके बाद वह स्कूटर से स्टार्ट कर रवाना हो जाते हैं।