Malaika Arora की प्रेग्नेंसी की अफवाह पर अर्जुन कपूर ने किया रिएक्ट, मीडिया को जमकर सुनाई खरी-खोटी

admin
3 Min Read

Arjun Kapoor On Malaika Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। यह दोनों पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने शादी को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। बीते साल नवंबर में मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस खबर के वायरल होने के बाद एक्रटर अर्जुन कपूर ने बिना तथ्यों की जांच किए मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की झूठी खबर चलाने को लेकर एक प्रकाशन की क्लास भी लगाई थी। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्टर अर्जुन कपूर ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसेमें उन्होंने कहा कि मीडिया को कभी कुछ ऐसा नहीं करना चाहिए, जो उनकी जिंदगी को बदल सकता है।

Malaika Arora की प्रेग्नेंसी की अफवाह पर अर्जुन कपूर ने किया रिएक्ट, मीडिया को जमकर सुनाई खरी-खोटी

ई-टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने कहा कि नकारात्मकता फैलाना आसान है क्योंकि इससे लोगों का ध्यान आकर्षित होता है और यह कुछ समय तक ऐसे ही बना रहता है। इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने कहा कि वह इस बात से पूरी तरह वाकिफ हैं कि सेलेब्स की पर्सनल लाइफ पर्सनल नहीं होती है और उन्हें इसके साथ ही जीना पड़ता है।

एक बार सेलेब्स से करना चाहिए क्रॉस चेक- अर्जुन कपूर
इसके अलावा अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने कहा कि ऑडियंस तक पहुंचने के लिए सेलेब्स मीडिया पर निर्भर होते हैं लेकिन कुछ भी लिखने से पहले पत्रकारों को एक बार सेलेब्स से बार बात करनी चाहिए। एक्टर अर्जुन कपूर ने यह भी कहा कि उन्होंने आज तक अपनी निजी जिंदगी के बारे में कुछ भी नहीं छुपाया है। उन्होंने कहा कि मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की फेक खबर को लेकर उन्होंने इसलिए बयान दिया क्योंकि उन्हें एक गलतफहमी का अहसास हुआ था और एक्टर ने साथ ही यह भी कहा कि वह मीडिया पर भरोसा कर सकते हैं।

Malaika Arora की प्रेग्नेंसी की अफवाह पर अर्जुन कपूर ने किया रिएक्ट, मीडिया को जमकर सुनाई खरी-खोटी

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म ‘कुत्ते’ में नजर आए थे। आसमान भारद्वाज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक्टर अर्जुन कपूर के साथ तब्बू और राधिका मदान भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आईं। यह फिल्म 13जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी।

Share This Article