Arjun Rampal Baby Boy: 50 साल की उम्र में अर्जुन रामपाल चौथी बार बने पिता, गर्लफ्रेंड ने बेटे को दिया जन्म

Arjun Rampal Welcomes Baby Boy बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने गुड न्यूज शेयर की है। एक्टर ने अपने चौथे बच्चे का स्वागत किया है। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। वहीं अब उन्होंने एक बटे को जन्म दिया है। अर्जुन रामपाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ अपनी इस खुशी को शेयर किया।
नई दिल्ली, जेएनएन। Arjun Rampal Welcomes Baby Boy: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने गुड न्यूज शेयर की है। एक्टर ने अपने चौथे बच्चे का स्वागत किया है। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। वहीं, अब उन्होंने एक बटे को जन्म दिया है।
अर्जुन रामपाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ अपनी इस खुशी को शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में एक बेबी टावल की तस्वीर शेयर की, जिस पर लिखा है- हैलो वर्ल्ड और विनी-द-पूह का कार्टून बना हुआ।
खुशी से झूम उठे अर्जुन
अर्जुन रामपाल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “मैं और मेरा परिवार ने आज एक बेटे का स्वागत किया है। मां और बच्चे दोनों ठीक हैं। डॉक्टरों और नर्सों की शानदार टीम का शु्क्रिया। हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है। आपके सभी को प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। हैलो वर्ल्ड, 20.07.2023.”
अर्जुन और गैब्रिएला सालों से हैं साथ
अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स पिछले कई सालों से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक्टर अपनी पहली पत्नी मेहर जेसिया से तलाक के बाद से गैब्रिएला के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों को पहले से एक बेटा अरिक है, जो हाल ही में चार साल का हुआ है। अर्जुन ने बेटे को विश करने के लिए मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया था।