ऑलराउंडर खिलाड़ी की गेंद पर बोल्ड हुए CSK के ओपनर, जानें कौन हैं Ruturaj की होने वाली पत्नी Utkarsha Pawar

admin
2 Min Read

जाने कौन हैं ऋतुराज गायकवाड़ की गर्लफ्रेंड: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने के लिए आईपीएल का 16वां सीजन बेहतरीन गुजरा। डेवोन कॉनवे के बाद टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उनके शानदार प्रदर्शन के चलते ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final 2023) के लिए भारत टीम में स्टैंड बाई खिलाड़ी के रूप में चयनित किए गए थे, लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है।

ऑलराउंडर खिलाड़ी की गेंद पर बोल्ड हुए CSK के ओपनर, जानें कौन हैं Ruturaj की होने वाली पत्नी Utkarsha Pawar

दरअसल, ऋतुराज गायकवाड़ 3 जून को उत्कर्षा पवार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसके चलते ऋतुराज ने अपना नाम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से वापस ले लिया। गायकवाड़ की जगह यशस्वी जायसवाल को इंग्लैंड भेजा गया है। ऋतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा पवार एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। दोनों बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। यही नहीं उत्कर्षा भी क्रिकेट जगत की एक जानी-मानी हस्ती रह चुकी हैं।

कौन हैं उत्कर्षा पवार: उत्कर्षा पवार का जन्म 13 अक्टूबर 1998 में हुआ था। वह भी एक क्रिकेटर हैं। घरेलू क्रिकेट में वह महाराष्ट्रा के लिए खेलती थीं। उत्कर्षा एक आलराउंडर खिलाड़ी रह चुकी हैं। वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी और गेंदबाजी करती हैं। उन्होंने आखिरी बार महाराष्ट्र की टीम के लिए 18 महीने पहले मैच खेला था। रिपोर्ट्स के अनुसार उत्कर्षा इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन एंड फिटनेस साइंसेस (पुणे) से पढ़ाई कर रही हैं।

ऑलराउंडर खिलाड़ी की गेंद पर बोल्ड हुए CSK के ओपनर, जानें कौन हैं Ruturaj की होने वाली पत्नी Utkarsha Pawar

धोनी और ट्रॉफी के साथ दिखी थी उत्कर्षा: आईपीएल 2023 फाइनल जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के तमाम खिलाड़ियों ने अपने परिवार के दिखे थे। लगभग सभी खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाई थी। इनमें उत्कर्षा और ऋतुराज गायकवाड़ भी शामिल थे। दोनों ट्रॉफी और महेंद्र सिंह धोनी के साथ फोटो क्लिक करवाई थी। उसके बाद से उत्कर्षा की चर्चा जोरों पर थी।

Share This Article