Ranveer Singh के बर्थडे पर Deepika Padukone ने नहीं किया पोस्ट, एक्टर के फैंस बोले- ‘दिन भर…’

Ranveer Singh के बर्थडे पर Deepika Padukone ने नहीं किया पोस्ट, एक्टर के फैंस बोले- ‘दिन भर…’

Deepika Padukone No Post On Ranveer Singh Birthday : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और अतरंगी अंदाज से खास जगह बनाई है। रणवीर सिंह को भले ही इंडस्ट्री में ज्यादा समय ना हुआ हो लेकिन उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। रणवीर सिंह ने बीती 6 जुलाई को अपना 38वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर रणवीर सिंह के तमाम चाहने वालों ने उन्हें बर्थडे विश किया है। वहीं, रणवीर सिंह के फैंस उनके जन्मदिन के मौके पर एक बात से निराश हो गए। दरअसल, रणवीर सिंह के बर्थडे पर उनकी वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Padukone) ने कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है। इस पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि फैंस ने क्या कहा है।

दीपिका पादुकोण के पोस्ट ना करने से निराश फैंस: रणवीर सिंह के जन्मदिन के मौके पर आम से लेकर खास तक ने बधाई दी। वहीं, फैंस को इंतजार था कि कब रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण उन्हें बर्थडे विश करें लेकिन उनके हाथ निराशा लगी। रणवीर सिंह के जन्मदिन के मौके पर फैंस दिन भर दीपिका पादुकोण की बर्थडे पोस्ट का इंतजार करते रहे लेकिन कोई बर्थडे पोस्ट शेयर नहीं किया है। इस पर फैंस ने दीपिका पादुकोण की लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट पर इसको लेकर कमेंट किए हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘रणवीर सिंह के लिए बर्थडे पोस्ट क्यों नहीं लगाया?’ एक फैन ने लिखा है, ‘मैं रणवीर सिंह के लिए दीपिका पादुकोण की बर्थडे पोस्ट का दिन भर इंतजार करते रहे।’ एक फैन ने लिखा है, ‘अपने हसबैंड के बर्थडे पर कोई पोस्ट कर दीजिए।’

admin