Priyanka Chopra को अंडरवियर में देखना चाहता था डायरेक्टर, फिल्म की शूटिंग के लिए रख दी थी ये शर्त

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में प्रियंका चोपड़ा को एक डायरेक्टर ने फिल्म के लिए उनका अंडरवियर दिखाने की बात कही थी।
Priyanka Chopra Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने बेबाक बयानों को लेकर काफी सुर्खियों बटोरती हैं। प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बड़े- बड़े खुलासे कर रही हैं। पहले प्रियंका चोपड़ा ने इंडस्ट्री में फैले नेपोटिज्म को लेकर बात की, इसके बाद एक्ट्रेस ने बताया कि किस तरह से उन्हें इंडस्ट्री के लोगों ने कॉर्नर कर दिया था। अब एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Instagram) ने बॉलीवुड में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया एक फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर उनका अंडरवेयर देखना चाहते थे।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने किया चौंकाने वाला खुलासा
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि यह घटना साल 2002 से 2003 के बीच की है। वह इंडस्ट्री में नई थीं और उन्हें अंडरकवर एजेंट का रोल करना था। इस रोल के लिए प्रियंका एक ऐसे डायरेक्टर के साथ काम कर रही थीं, जिससे वह आजतक कभी नहीं मिली थीं।
इस फिल्म में एक सीन के दौरान प्रियंका चोपड़ा को एक लड़के को सिड्यूस करना था। इसके लिए एक्ट्रेस को अपने बदन के सभी कपड़े उतारने के लिए कहा गया था।