जानिए क्यों पैसे बचाने के चक्कर में अपने प्राइवेट जेट से श्री लंका बर्तन खरीदने गयी नीता अम्बानी

admin
4 Min Read

नीता दलाल (नीता अंबानी) एक भारतीय परोपकारी व्यक्ति हैं। वह रिलायंस फाउंडेशन , धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की अध्यक्ष, संस्थापक और रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक भी हैं । नीता अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी से शादी की है ।एक सौ दो अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की संपत्ति है। अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं।

नीता अंबानी (नीता दलाल) बकिंघम पैलेस के बाद दुनिया के दूसरे सबसे महंगे घर में रहती है , और यह दुनिया की सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक है, मुकेश अंबानी जिनसे इन्होंने शादी की है। बता दें उनका एक चालीस मंजिला घर है, जिसमें करीब एक सौ सत्तर गाडियां है, लेकिन इतनी संपत्ति की मालकिन होते हुए उन्हें कम कीमत पर बर्तन लेने के लिए वह श्रीलंका गई हुई थी।आप सोच रहे होंगे कि,इतनी संपत्ति होने के बावजूद कम पैसे में दूसरे देश जाकर बर्तन लेने की क्या जरूरत पड़ी।हम आपको बताते है,ऐसा क्यों हुआ था। जब नीता अंबानी को साल 2010 में अपने हाल ही में तैयार घर एंटीलिया के लिए बरतन खरीदना पड़ा, तो नीता ने पैसे बचाने के लिए श्रीलंका जाने का सोचा,और उनके पैसे बचाने वाले व्यवहार ने मुकेश अंबानी का एक मिलियन डॉलर बचा दिया था।

जानिए क्यों पैसे बचाने के चक्कर में अपने प्राइवेट जेट से श्री लंका बर्तन खरीदने गयी नीता अम्बानी

प्राइवेट जेट से बर्तन खरीदने के लिए श्री लंका गयी

बता दें कि, नीता अंबानी ने अपने घर के लोगों के लिए और अपने मेहमानों व दोस्तों के लिए दिवाली उपहार के रूप में जो बरतन ब्रांड चुना था, वह करीब सौ साल पुराना जापानी ब्रांड नोरिटेक था। ये जापान के उस गांव के नाम पर पड़ा जहां इसकी उत्पत्ति हुई थी। हालांकि नोरिटेक अमेरिका में एक लोकप्रिय ब्रांड रहा है। नोरीटेक अपने आप एक बेहतरीन ब्रांड है। यह होटल, एयरलाइनों और निजी घरों में काफी पसंद किया जाने वाला ब्रांड है। हालाँकि इस महंगी कीमती ब्रांड सभी के लिए इसे खरीद पाना संभव नहीं है।यह बर्तन काफी महंगी है,जिसे खरीद पाना सबके बस का नहीं है।

सबसे अहम बात तो यह है कि, नोरिटेक ब्रांड बर्तन हमारे देश भारत में आसानी से मिल जाते है ।फिर भी नीता अंबानी ने इसे खरीदने के लिए लगभग पंद्रह सौ किमी से अधिक उड़ान भरकर अपने देश में ना खरीद कर दूसरे देश में जाना बेहतर सोचा और वो वहा गई भी थी और नोरिटेक बर्तन लिए भी थे। बता दें कि,उन्होंने साल 2010 में नोरिटेक बर्तन के 25,000 फीस खरीदे थे।

जानिए क्यों पैसे बचाने के चक्कर में अपने प्राइवेट जेट से श्री लंका बर्तन खरीदने गयी नीता अम्बानी

बर्तन के कीमत में अंतर के कारण नीता अंबानी ने श्रीलंका के लिए उड़ान भरने और नोरिटेक को अपने पड़ोसी देश के आउटलेट से खरीदने का फैसला किया था। सूत्रों के अनुसार माने तो ,बाइस कैरेट सोने की ट्रिमिंग के साथ एक सिंगल नोरिटेक डिनर सेट की कीमत भारत में लगभग $800 और $2,000 के बीच हो सकती है। वही श्रीलंका में इसकी कीमत करीब $300 और $500 के बीच है।सूत्रों की माने तो, अनुमान है कि अगर प्राइवेट जेट से उनके आने और जाने का कीमत भी जोड़ा जाए तब भी नीता अंबानी ने इस बरतन के खरीदने में काफी पैसा बचाया होगा। बता दें कि ,श्रीलंका में नोरिटेक ब्रांड अपने देश भारत से सस्ता है।इस वजह से नीता अंबानी ने बर्तन खरीदने के लिए श्रीलंका जाना उचित समझी थी।

Share This Article