दीपिका पादुकोण से लेकर सनी लियोन तक इन सितारों का जन्म विदेश में हुआ है।

admin
2 Min Read

बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जिसमें आपकी नागरिकता से ज्यादा आपके टैलेंट को महत्व दिया जाता है। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी शीर्ष अभिनेत्रियां हैं जिनका जन्म भारत में नहीं हुआ, लेकिन इसके बावजूद बॉलीवुड ने उन्हें न सिर्फ अपनाया बल्कि उन्हें एक सच्ची पहचान भी दी। तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन से सितारे शामिल हैं।

दीपिका पादुकोण से लेकर सनी लियोन तक, इन सितारों का जन्म भारत में नहीं हुआ!

दीपिका पादुकोण: इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का है. जी हां, दीपिका का जन्म भारत में नहीं हुआ था। खबरों के मुताबिक दीपिका का जन्म डेनमार्क के कोपेनहेगन में हुआ है. दरअसल दीपिका के पिता एक बड़े बैडमिंटन खिलाड़ी थे और कहा जाता है कि वह डेनमार्क में ट्रेनिंग कर रहे थे। वहीं दीपिका का जन्म हुआ था। हालांकि, दीपिका के 1 साल की होने से पहले पादुकोण परिवार भारत लौट आया।

दीपिका पादुकोण से लेकर सनी लियोन तक, इन सितारों का जन्म भारत में नहीं हुआ!

सनी लियोन: अभिनेत्री सनी लियोन का असली नाम करनजीत कौर है, उनका जन्म कनाडा में हुआ था। सनी लियोन के जन्म के बाद उनका परिवार अमेरिका शिफ्ट हो गया।

दीपिका पादुकोण से लेकर सनी लियोन तक, इन सितारों का जन्म भारत में नहीं हुआ!

नोरा फतेही: अपने दमदार डांस से इंडस्ट्री में सभी का दिल जीतने वाली नोरा फतेही कनाडा की नागरिक हैं. हालांकि नोरा अब पूरी तरह से भारत में सेटल हो चुकी हैं।

दीपिका पादुकोण से लेकर सनी लियोन तक, इन सितारों का जन्म भारत में नहीं हुआ!

कैटरीना कैफ: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक कैटरीना कैफ का जन्म हांगकांग में हुआ था। उस समय हांगकांग ब्रिटिश उपनिवेश था। ऐसे में कैटरीना जन्म के समय ब्रिटिश नागरिक बन गईं। आपको बता दें कि कैटरीना के माता-पिता दोनों ब्रिटिश नागरिक हैं।

दीपिका पादुकोण से लेकर सनी लियोन तक, इन सितारों का जन्म भारत में नहीं हुआ!

जैकलीन फर्नांडीज: बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक, जैकलीन फर्नांडीज का जन्म भारत में नहीं बल्कि श्रीलंका में हुआ था। जी हाँ, जैकलीन को देखकर ये कहना मुश्किल लगता है कि वो भारत में पैदा नहीं होतीं लेकिन ये सच है. अभिनेत्री का पालन-पोषण बहरीन में हुआ था।

Share This Article