Gadar 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी है ‘गदर 2’, ‘जवान’ की आंधी में छापे इतने नोट

admin
5 Min Read

Gadar 2:- गदर 2 इस साल की अब तक तीसरी हाईएस्ट ओपनर फिल्म है। सनी देओल के एक्शन सीक्वेंस और उत्कर्ष शर्मा की क्यूट अदाओं ने लोगों को थिएटर में आने पर मजबूर किया। शाह रुख खान की फिल्म जवान के आगे भी गदर 2 ठीक ठाक संख्या में कमाई कर रही है। चाहे इंडिया हो या विदेश फिल्म को हर जगह पसंद किया गया।

Gadar 2 Box Office Collection Day 43

सनी देओल के करियर की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर 2‘ रिलीज के एक महीने बाद भी देखी जा रही है। फिल्म ने भारत में खूब सुर्खियां बटोरी और विदेश में भी लोगों ने इसे पसंद किया। यहां तक की शाह रुख खान की ‘जवान’ रिलीज होने के बाद भी फिल्म थिएटर्स में मजबूती से टिकी हुई है।

‘जवान’ की आंधी में भी छाई ‘गदर 2’

अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म गदर 2 ने शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए रखी। 40.10 करोड़ की ओपनिंग लेने वाली इस मूवी का कुल कलेक्शन 500 करोड़ के पार काफी पहले चला गया। धीमी रफ्तार सही-सही लेकिन ‘गदर 2’ 550 करोड़ की तरफ बढ़ रही है।

 

ये भी पढ़ें :

Gadar 2 Vs OMG 2 BO Collection Day 20: बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 21वें दिन भी ‘गदर 2’ उड़ा रही गर्दा, OMG 2 की हालत अब हुई बेहद खस्ता, जानें- कलेक्शन

Vivo V29e : 32 हजार वाले Vivo V29e को आधी कीमत में खरीदने का मिलेगा मौका, जानें इसके बारे में सब कुछ

कितनी हुई फिल्म की कमाई?

गदर 2′ को रिलीज हुए 43 दिन बीत चुके हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार को 25 लाख तक की कमाई की। इससे मूवी का टोटल कलेक्शन 522.25 करोड़ हो गया है।

गदर 2 का अब तक का कलेक्शन

  • पहला हफ्ता – 284.63 करोड़
  • दूसरा हफ्ता – 134.47 करोड़
  • तीसरा हफ्ता – 63.35 करोड़
  • चौथा हफ्ता – 27.55 करोड़
  • पांचवां हफ्ता – 7.28 करोड़
  • छठा हफ्ता – 4.72 करोड़

नए टिकट प्राइस 150 रुपये

जी स्टूडियो की तरफ से पोस्ट शेयर किया गया जिसमें फिल्म के नए टिकट प्राइस के बारे में बताया गया। इसके कैप्शन में लिखा गया, ‘ऐसा ऑफर इंट्रोड्यूस किया है, जिसे आप मना नहीं कर पाएंगे। पूरे राष्ट्र में हो रही है इसकी ही बात। बुक कीजिए अपने टिकट से 150 रुपए।

ओटीटी पर आएगी फिल्म

गदर 2‘ ने दुनिया भर में 650 करोड़ के आसपास की कमाई की है। जिन लोगों ने थिएटर में फिल्म को अभी तक नहीं देखा है उनके लिए मुफ्त में मूवी देखने का सुनहरा मौका अक्टूबर में आएगा। फिल्म अक्टूबर में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है।

Gadar 2 Box Office Collection

 सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) को रिलीज हुए एक महीने से ऊपर का समय हो चुका हैा फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट तो नजर आई है पर फिर भी फिल्म शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जवान को टक्कर देती नजर आ रही है। जबकि 2 हफ्तों में ही जवान का हालत खस्ता नजर आ रही है। जवान (Jawan) के चलते गदर 2 की कमाई करोड़ों से लाखों पर पहुंच गई है पर फिर भी फैंस के लिए गदर 2 देखना एक ऑप्शन बना हुआ है, जो कि फैंस को हैरान कर रही है। इसी बीच 43वें दिन यानी 22 सितंबर की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है, जो अब तक की सबसे कम कमाई है।

वीकेंड पर हो सकता है कलेक्शन अच्छा (Gadar 2 Weekend Collection)

6 हफ्तों की कमाई की बात करें तो पहले हफ्ते 284.63 करोड़, दूसरे हफ्ते 134.47 करोड़, तीसरे हफ्ते 63.35 करोड़, चौथे हफ्ते 27.55 करोड़ और पांचवे हफ्ते 7.28 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि छठे हफ्ते यह 4.72 करोड़ ही कमाई कर पाई है। बता दें, हो सकते हैं इस वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन अच्छा हो जाए।

 

यह भी पढ़े :-

Taj Lake Palace: उदयपुर के इस पैलेस में होंगी परिणीति-राघव की शादी की रस्में, जानें इसकी खासियत

Box Office: ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ और ‘सुखी’ के बीच हुआ बॉक्स ऑफिस क्लैश, जानिए पहले दिन किसने मारी बाजी

Share This Article