Harsh Varrdhan Kapoor’s Birthday:सोनम कपूर ने अपने भाई हर्षवर्धन पर लुटाया प्यार, तस्वीरें शेयर कर किया जन्मदिन की शुभकामनाएं

5 Min Read

Happy Birthday Harsh Varrdhan Kapoor:

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनिल कपूर के बेटे और एक्टर हर्ष वर्धन कपूर का आज जन्मदिन है।सोशल मीडिया पर हर्ष वर्धन कपूर को तमाम सेलेब्स और फैंस जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं।

ऐसे में हर्ष वर्धन कपूर की बड़ी बहन और बी टाउन एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी अपने भाई को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

Sonam Kapoor On Harsh Varrdhan Kapoor Birthday: 

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में से एक अनिल कपूर के बेटे और फिल्म कलाकार हर्ष वर्धन कपूर का आज जन्मदिन मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर तमाम फैंस और फिल्मी सितारें हर्ष वर्धन कपूर को 33वें बर्थडे की विशेस दे रहे हैं।

इस खास मौके पर हर्ष वर्धन कपूर की बड़ी बहन और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर भला कैसे अपने भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने से पीछे रह सकती हैं।

सोनम ने हर्ष वर्धन कपूर के बर्थडे को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ अनसीन फोटो को शेयर किया है।

Harsh Varrdhan Kapoor को Sonam Kapoor ने दीं जन्मदिन की बधाई

हर्ष वर्धन कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर सोनम कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सोनम ने अपने छोटे भाई हर्ष वर्धन कपूर की तस्वीरों को शामिल रखा है, जिनको शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा।

सोनम कपूर की ओर से साझा की गई इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि हर्ष वर्धन कपूर और सोनम कपूर एक साथ नजर आ रहे हैं।

स्लाइड को आगे बढ़ाने पर अगली फोटो में आप देख सकते हैं हर्ष वर्धन कपूर अपने पिता और बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं इस पोस्ट में हर्ष वर्धन कपूर अपनी बहन सोनम और बहनोई आनंद अहूजा संग पोज देते भी दिख रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

इन तस्वीरों के कैप्शन में ‘सांवरिया’ एक्ट्रेस सोनम कपूर ने लिखा है- ”मेरे प्यारे लाड़ले भाई को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, तुम दयालु, आदर्शवादी और सबसे हैंडसम है।

मैं आपसे बेहद प्यार करती हूं।” इस तरह से सोनम कपूर ने भाई मेरे प्यारे भाई हर्ष वर्धन कपूर को जन्मदिन की बधाइयां दी हैं।

इन फिल्में नजर आए हैं Harsh Varrdhan Kapoor

बतौर स्टार किड्स Harsh Varrdhan Kapoor काफी ज्यादा फेमस हैं। लेकिन एक फिल्म कलाकार के रूप में हर्ष वर्धन कपूर का नाम कुछ ज्यादा कामयाबी हासिल नहीं कर पाया है।

अब तक अनिल कपूर के बेटे हर्ष वर्धन कपूर ‘थार, मिर्जया, भावेश जोशी सुपरहीरो और रेय’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय की मिसाल कायम कर चुके हैं।

Sonam Kapoor On His Brother:

सोनम कपूर का अपने भाई-बहनों के साथ करीबी रिश्ता जगजाहिर है। उनका बहन रिया कपूर के साथ-साथ उनके भाई हर्ष वर्धन कपूर के बीच प्यार, उनकी पब्लिक अपीयरेंस और सोशल मीडिया इंटरैक्शन के दौरान कई उदाहरणों में स्पष्ट हुआ है।

वहीं, अब हाल ही में एक्ट्रेस ने भाई हर्ष के 33वें बर्थडे पर एक हार्दिक पोस्ट लिखा और उसे खास अंदाज में विश किया। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

9 नवंबर को भाई हर्ष वर्धन कपूर के बर्थडे पर सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा-‘मेरे प्यारे भाई को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ.. दयालु, आदर्शवादी और सबसे सुंदर.. लव यू @harshvarrdhankapoor आप सबसे अच्छे हैं।’

इस पोस्ट में सोनम कपूर ने भाई की अपने और फैमिली के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की, जो फैंस का खूब दिल जीत रही हैं।

काम की बात करें तो सोनम कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल फॉर बिटोरा की शूटिंग की तैयारी कर रही हैं। वहीं, उनके भाई और एक्टर हर्ष को आखिरी बार एक्शन थ्रिलर थार में देखा गया था, जहां उन्होंने एक निर्माता की भूमिका भी निभाई थी।

ये भी पढ़ें :

Bobby Deol Showered Love On Her Sister Ajeeta’s Birthday:बॉबी देओल ने अजिता के जन्मदिन पर बहन पर लुटाया प्यार, शेयर करें धर्मेंद्र के साथ अनदेखी फोटो

Rajpal Yadav Said About Apurva:राजपाल यादव ने कहा, ‘अपूर्वा’ के लिए फोन आया तो मुझे लगा कि एक और कॉमेडी किरदार होगा पर जब डायरेक्टर से मिला तो..’

Share This Article