साउथ अफ्रीका ने इस मैच में कुल 399 रन बनाए। गर्मी और उमस के बावजूद क्लासेन ने अपनी फिटनेस और कौशल से शानदार पारी खेली। उन्होंने अंत में टीम को बड़ा स्कोर दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

World Cup 2023:

साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज Heinrich Klaasen ने वर्ल्ड कप का अपना पहला शतक ठोक दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में क्लासेन की यह तूफानी पारी देखने को मिली।

वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज Heinrich Klaasen ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर का चौथा शतक जड़ दिया। चौका लगाकर 61 गेंद में उन्होंने यह कमाल किया।
मुंबई की गर्मी और उमस से जूझते हुए Heinrich Klaasen ने यह तूफानी पारी खेली। मैच में ऐसे कई मौके आए जब क्लासेन मांसपेशी में अचानक हुई दर्द भरी ऐंठन से परेशान दिखे।
पसीने से लथपथ होकर मैदान में धराशायी तक हो गए, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। मैदान पर जब क्लासेन की एंट्री हुई तब साउथ अफ्रीका की हालत मुश्किल थी।
विपरित हालातों में उन्होंने टीम को संकट से उबारा और 399 के स्कोर तक पहुंचाया। यह विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का सर्वोच्च स्कोर है।

वर्ल्ड कप के सबसे तेज शतक (बॉल के आधार पर)

  • 49 बॉल- एडन मार्करम vs श्रीलंका, दिल्ली 2023
  • 50 बॉल- केविन ओब्रायन vs इंग्लैंड, बेंगलुरु 2011
  • 51 बॉल- ग्लेन मैक्सवेल vs श्रीलंका, सिडनी 2015
  • 52 बॉल- एबी डीविलियर्स vs वेस्टइंडीज, सिडनी 2015
  • 57 बॉल- इयोन मॉर्गन vs मैनचेस्टर, 2019
  • 61 बॉल- हेनरिक क्लासेन vs इंग्लैंड, मुंबई 2023