भागते घोड़ों की तस्वीर से जुड़े जरूरी नियम, जानिए इस तस्वीर को लगाने की सही दिशा और सही रंग…

admin
3 Min Read

 

 

वास्तु शास्त्र में जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए कई तरह के उपाय बताए जाते हैं। जिनमें से एक उपाय होता है पेंटिंग से जुड़ा। अधिकतर लोगों को अपने घरों में तरह-तरह की तस्वीरें लगाने का शौक होता है। ये तस्वीरें घर की दीवारों की खूबसूरती तो बढ़ाती ही हैं साथ ही आपके जीवन में खुशहाली लाने का भी काम करती हैं। वास्तु अनुसार घर में 7 भागते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन इस तस्वीर से जुड़े कुछ नियम हैं जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। नहीं तो इस तस्वीर से जुड़े लाभ आपको प्राप्त नहीं हो सकेंगे।
भागते घोड़ों की तस्वीर से जुड़े जरूरी नियम
1. इस तस्वीर को घर या ऑफिस में लगाने से तरक्की के रास्ते खुलते हैं। हर काम में सफलता मिलती है। साथ ही प्रगति के मार्ग में कोई बाधा नहीं आती है। इस तस्वीर से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।
2. इस तस्वीर को घर में कहीं भी पूर्व दिशा की दीवार पर लगा सकते हैं। लेकिन घर के मुख्य हॉल में दक्षिण दिशा की दीवार पर इसे लगाना सबसे शुभ माना जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि घोड़ों का मुख घर के अंदर की तरफ रहे।
3. इस तरह की तस्वीर खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि घोड़ों का चेहरा प्रसन्नचित मुद्रा में हो ना कि आक्रोशित हो।
4. व्यापारी इस तरह की तस्वीर अपने ऑफिस के केबिन में लगाएं। इस तस्वीर को कार्यस्थल में लगाने से बिजनेस में प्रगति होने लगती है। कार्यस्थल में दौड़ते हुए घोड़ो की तस्वीर को पूर्व दिशा में लगाया जाना चाहिए।
5. इस बात का भी ख्याल रखें कि घोड़ो की तस्वीर टूटी हुई ना हो और ना ही कभी भी अकेले घोड़े की तस्वीर लगाएं। अकेले घोड़े की तस्वीर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही घोड़े लगाम में कसे हुए नहीं होने चाहिए।
6. घर में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर किसी लडाई की ना हो और ना ही रथ को खींच रहे घोड़ों की तस्वीर लगाएं। सात घोड़ों की तस्वीर सिंपल होनी चाहिए।
7. सफेद रंग के घोड़ों की तस्वीर लगाना सबसे शुभ माना जाता है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि प्रत्येक घोड़ा अच्छे से दिखाई दे रहा हो।

 

Share This Article