क्या फेक है आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी? कंगना रनौत ने बिना नाम लिए कसा तंज, कहा-‘अब सुधर जाओ’

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स निशाना साधने से पीछे नहीं हटती। लेकिन इस बार उन्होंने बॉलीवुड के एक मशहूर कपल को आड़े हाथों लिया है और उनकी शादी तक को भी फर्जी बताया।
कंगना रनौत ने रणबीर-आलिया की शादी पर उठाए सवाल?
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा। जिसमें उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का बिना नाम लिए उनकी शादी को फर्जी कहा। एक्ट्रेस ने अपन पोस्ट पर यह भी बताया कि पिता के स्टारडम के लिए पापा की परी से शादी कर ली और अब दोनों अलग-अलग फ्लोर में रह रहे हैं।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट कर लिखा, “एक और खबर में एक फर्जी पति-पत्नी की जोड़ी जो अलग-अलग फ्लोर पर रह रही हैं। कपल होने का दिखावा करती है। फिल्म अनाउंसमेंट की फेक खबर फैला रहे हैं जो बन ही नहीं रही है। साथ ही एक ब्रांड को अपना ब्रांड बता रही हैं। इसके अलावा किसी ने नहीं लिखा कि पत्नी और बेटी फैमिली ट्रिप पर नहीं गए थे”।