करीना कपूर रात भर अपनी बड़ी बहन करिश्मा से छुपकर रोती रहीं।

अभिनेत्री करिश्मा कपूर के लिए बॉलीवुड में अपना नाम बनाना कभी आसान नहीं रहा। यह जानकर बहुत से लोग हैरान होंगे। दरअसल कपूर खानदान में जन्मीं करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल होने के लिए काफी स्ट्रगल किया। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में बॉलीवुड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से डेब्यू करने के बाद करिश्मा को बॉक्स ऑफिस पर कई झटके लगे।
इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर देखें
लेकिन फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ ने करिश्मा को रातोंरात स्टार बना दिया। इस फिल्म के लिए करिश्मा कपूर ने अपना पहला फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। इसके बाद उन्होंने ‘दिल तो पागल है’, ‘हम साथ साथ है’, ‘बीवी नंबर 1’, ‘फिजा’ जैसी कई फिल्मों से लोगों का दिल जीता। करीना कपूर ने 2000 में फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जो उनकी बहन करिश्मा के बाद आई।