आइसक्रीम खाते दिखे करीना कपूर के लाडले जेह, बुआ सबा पटौदी ने शेयर की क्यूटनेस भरी तस्वीर

आइसक्रीम खाते दिखे करीना कपूर के लाडले जेह, बुआ सबा पटौदी ने शेयर की क्यूटनेस भरी तस्वीर

Saba Share Jeh Cute Photo: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बच्चे सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। कभी तैमूर की कोई तस्वीर वायरल हो जाती है, तो कभी लोग जेह की क्यूटनेस पर दिल हार बैठते हैं। जेह और तैमूर की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती है। इसी बीच जेह की इतनी क्यूट तस्वीर सामने आई है, जिसे देखने के बाद आप भी अपना दिल हार बैठेंगे। इस तस्वीर को करीना कपूर नहीं बल्कि सबा पटौदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है।

बेहद क्यूट लग रहे थे जेह
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर सैफ अली खान के सबसे छोटे बेटे जेह की एक क्यूट सी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जेह की इस तस्वीर को उनकी बुआ सबा पटौदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इस तस्वीर में जेह मस्ती से आइसक्रीम खाते हुए दिखाई दिए। जेह की ये इतनी क्यूट है कि फैंस इसे देखते है सोशल मीडिया पर शेयर कर दे रहे हैं। जेह की इस क्यूट सी तस्वीर को सबा पटौदी ने एक प्यारे से कैप्शन के साथ शेयर किया है। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि ये तस्वीर उस दौरान की है जब जेह अपने परिवार के साथ घूमने के लिए गए थे। तो चलिए अब बिना देर किए देखते है जेह की क्यूटनेस से भरी तस्वीर।

admin