Happy Birthday Khushi Kapoor :
बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी Khushi Kapoor 5 नवंबर को अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने भी खुशी को बर्थडे विश किया है।
Khushi Kapoor Birthday Celebration:
फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं।
द आर्चीज से फिल्मी दुनिया में डेब्यू करने जा रहीं खुशी ने मुंबई में एक बर्थडे लंच होस्ट किया जहां जाह्नवी कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पहुंचीं। इस दौरान सुहाना खान भी ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।
जाने-माने फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर आज यानी 5 नवंबर को 23 साल की हो गई हैं। खुशी ने अपने करीबी लोगों के साथ इस दिन को बनाया।
जोया अख्तर ने अनदेखी फोटो शेयर करके किया विश
जोया अख्तर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘द आर्चीज’ से खुशी कपूर की एक बिहाइंड द सीन फोटो शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘हैप्पी बर्थडे बेट्टी’। बता दें कि ‘द आर्चीज’ 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
इस फिल्म में खुशी कपूर के अलावा शाह रुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रहे हैं।
सोनम कपूर ने खास अंदाज में किया बहन Khushi Kapoor को विश
सोनम कपूर ने भी अपनी छोटी कजिन सिस्टर को बर्थडे विश करते हुए खुशी कपूर की एक प्यारी सी फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा ‘हमारे परिवार की सबसे छोटी बच्ची को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं… लव यू स्वीटी’।
शनाया कपूर ने शेयर किया अनदेखा वीडियो
शनाया कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर खुशी कपूर का एक अनदेखा बचपन का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर के साथ अपना बर्थडे मना कर रही हैं।
अर्जुन कपूर ने भी लिखा बहन Khushi Kapoor के लिए पोस्ट
अर्जुन कपूर ने भी खुशी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘जन्मदिन मुबारक हो खुशी कपूर।
मैं आशा करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि इस वर्ष आपको अपनी पहली फिल्म में किए गए सभी प्रयासों और कड़ी मेहनत से लाभांश का भुगतान मिले और ये आपको जीवन में आगे बढ़ने की अनुमति देगा’।
ब्वॉयफ्रेंड संग Khushi Kapoor के बर्थडे सेलिब्रेशन में दिखीं Janhvi Kapoor
खुशी कपूर ने मुंबई के एक रेस्तरां में बहन जाह्नवी कपूर और दोस्तों के साथ बर्थडे लंच एन्जॉय किया। खुशी कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में जाह्नवी अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) के साथ नजर आईं।
जाह्नवी को अपनी बहन खुशी और शिखर के साथ रेस्तरां से बाहर निकलते हुए देखा गया।
View this post on Instagram
इस दौरान ‘बर्थडे गर्ल’ खुशी व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस में बहुत प्यारी लग रही थीं। वहीं, जाह्नवी कपूर ने हमेशा की तरह अपने लुक से ध्यान खींचा।
वह रेड कलर की साइड स्लिट ड्रेस में कमाल की लग रही थीं। खुले बाल और मिनिमल मेकअप में हमेशा की तरह जाह्नवी ने लाइमलाइट चुराई। जाह्नवी के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया डेनिम जींस और ब्राउन शर्ट में दिखाई दिए।
बार्बी गर्ल बन Suhana Khan ने जीता दिल
सुहाना खान भी उसी रेस्तरां में जाती हुई दिखीं, जहां खुशी कपूर अपनी बहन जाह्नवी और शिखर के साथ मौजूद थीं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह खुशी कपूर के बर्थडे लंच में भी शामिल हुईं।
वह पिंक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में गजब ढा रही थीं। उन्होंने पर्स भी पिंक कलर का कैरी किया था। उन्होंने ब्लैक गॉगल्स से अपने ओवरऑल लुक को स्टाइल किया था।
कुल मिलाकर शाह रुख खान की लाडली ने एक बार फिर अपने फैशन स्टेटमेंट से फैंस को इंप्रेस कर दिया।
Khushi Kapoor की डेब्यू फिल्म
खुशी कपूर अपनी बहन Janhvi Kapoor की तरह फिल्मी दुनिया में कदम रखने के लिए एकदम तैयार हैं। वह सुहाना खान (Suhana Khan) और अगस्त्य नंदा के साथ फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी ये फिल्म 7 दिसंबर 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें :