Kirti Mehra In Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में पक्की हुई एल्विश की एक्स गर्लफ्रेंड की एंट्री! इन कंटेस्टेंट्स से होगी टक्कर

admin
5 Min Read

Kirti Mehra In Bigg Boss 17 :

सलमान खान का होस्ट किया जाने वाला शो बिग बॉस पिछले कई वर्षों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इस बार शो का 17वां सीजन शुरू होगा जिसके लिए कई पॉपुलर कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ चुका है।

इस लिस्ट में एक और पॉपुलर चेहरे के शामिल होने की बात सामने आई है जिसे सुन फैंस खुशी से झूम उठ सकते हैं।

Bigg Boss 17’s Contestant Kirti Mehra:

 कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 17वां सीजन कुछ ही दिनों में शुरू हो रहा है। फैंस इस पॉपुलर रियलिटी शो के नेकस्ट सीजन के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

मेकर्स भी उनके उत्साह को बरकरार रखते हुए समय-समय पर नई अपडेट शेयर कर रहे हैं। ‘बिग बॉस 17’ के लिए कई नाम सामने आ चुके हैं और अब इस लिस्ट में एल्विश यादव के पहले प्यार का नाम भी शामिल हो गया है।

इन कंटेस्टेंट्स को किया गया फाइनल

‘बिग बॉस 17’ इसी महीने से शुरू होने के लिए तैयार है। सलमान ने पहले ही वॉर्न किया है कि कंटेस्टेंट्स दिल, दिमाग और दम दिखाते हुए गेम खेलेंगे।

इस बार के कॉम्पटीशन को तगड़ा बनाने के लिए कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया है, जिनकी सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। न सिर्फ फैंस के बीच इनकी पकड़ तगड़ी है, बल्कि किसी और वजह से भी ये स्टार्स चर्चा में रह चुके हैं।

एल्विश की एक्स Kirti Mehra दिखाएंगे अपना दम!

अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, कंवर ढिल्लों, शिल्पा सेठी, मनस्वी ममगई, अरमान मलिक, पायल मलिक, ईशा मालविया, अभिषेक कुमार, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, अभिषेक कुमार का नाम सामने आ चुका है।

इन सबके बाद एक और पॉपुलर नाम सामने आया है। ये नाम है Kirti Mehra का, जो कि एक समय में एल्विश यादव को डेट करती थीं।

बिग बॉस के फैन पेज की तरफ से ये जानकारी शेयर की गई है कि कीर्ति मेहरा के ‘बिग बॉस 17’ का हिस्सा बनने के हाई चांस हैं।

फेमस यूट्यूबर हैं Kirti Mehra

एल्विश की तरह कीर्ति भी पॉपुलर यूट्यूबर हैं। वीडियो के साथ ही फैंस को इनकी जोड़ी भी पसंद थी।

फैंस जहां इनकी शादी की राह देख रहे थे, वहीं इन्होंने एक रोज अचानक ब्रेकअप का एलान कर दिया। एल्विश पर कीर्ति को चीट करने का आरोप लगा था। हालांकि, बाद में कीर्ति ने क्लियर किया कि दोनों अपनी मर्जी से अलग हुए थे।

विवादों से भरे रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ की चर्चा अब जोरों पर है। शो 15 अक्टूबर से शुरू होने वाला है और इसके कंटेस्टेंट्स को लेकर अभी से ही कयास लगाए जा रहे हैं।

इसके लिए कुछ नाम तो सामने आ गए हैं लेकिन कुछ अब भी ऐसे हैं जिनके बारे में कन्फर्मेशन नहीं है। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ एक ऐसा सीजन रहा है जिसके बारे में बहुत बातें हुईं।

शो के विनर एल्विश यादव बनकर उभरे। इस दौरान उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा को काफी ट्रोल किया गया और उनके बारे में बहुत बातें हुईं। अब एक हिंट सामने आया है कि वो भी ‘बिग बॉस 17’ में जा सकती हैं।

एल्विश यादव को लगातार सपोर्ट करती रहीं

10 अगस्त, 2023 को एल्विश यादव की सोशल मीडिया टीम ने इंस्टाग्राम हैंडल पर YouTuber का एक वीडियो डाला। वीडियो में, उन्हें फिनाले वीक में पहुंचने पर अपने फैंस से उन्हें वोट मांगते हुए जा सकता है।

इसके तुरंत बाद, उनकी एक्स कीर्ति मेहरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वीडियो को फिर से शेयर किया और अपने फॉलोअर्स से उन पर प्यार बरसाने और उन्हें बीबी ओटीटी 2 जीताने के लिए कहा।

मनीषा रानी पर क्या बोली थीं कीर्ति मेहरा

शो में एल्विश यादव अपनी को-कंटेस्टेंट मनीषा रानी के काफी करीब आ गए थे और मनीषा ने YouTuber के लिए अपनी फिलिंग्स को भी कबूल कर लिया था।

‘बीबी ओटीटी 2’ के एक एपिसोड में मनीषा को एल्विश के लिए अपनी फिलिंग्स को बताते हुए देखा गया था। उन्होंने उनसे यह भी कहा कि वह उन्हें बहुत पसंद करती हैं।

ये भी पढ़ें :

Nehha Pendse Got Her Egg Frozen: Nehha Pendse ने करवाए अपने एग्स फ्रीज, एक्ट्रेस ने बताई इसके पीछे की खास वजह

Naga Chaitanya Gives Hint : Naga Chaitanya ने सामंथा रुथ प्रभु संग पैच-अप का दिया हिंट! शेयर की ऐसी तस्वीर, गदगद हुए फैंस

Share This Article