महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदी 60 लाख की इलेक्ट्रिक कार, केदार जाधव और ऋतुराज को गाड़ी में घुमाते हुए आए नज़र

2 Min Read

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तानएमएस धोनीन केवल अपनी बल्लेबाजी के लिए बल्कि कारों और मोटरसाइकिलों के संग्रह के लिए भी प्रसिद्ध हैं। गाड़ियों की अपनी कलेक्शन में धोनी ने हाल ही में एक बेहद महंगी इलेक्ट्रिक कार खरीदी है। इस इलेक्ट्रिक कार का नाम किआ ईवी 6 है। ये एक फुली इलेक्ट्रिक कार है जो काफी मशहूर है।ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी अपनी नई Kia EV6 में अपने दोस्तों, साथी क्रिकेटर रुतुराज गायकवाड़ और केदार जाधव के साथ नजर आ रहे हैं।

Kia EV6 कोरियाई ऑटोमेकर द्वारा पेश किया जाने वाला एक महंगा मॉडल है। किआ ईवी6 की कीमत 59.95 लाख रुपए हैं। हालांकि, किआ EV6 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की वजह से वित्तीय रूप से अच्छा कर रही है, और इस कार की अच्छी बिक्री हो रही है। वाहन के लॉन्च के बाद से भारत में 200 से अधिक EV6 कारें बेची गई हैं। ये टू व्हील ड्राइव सेटअप में आती है। किआ ईवी6 कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी है जिसे भारत में लॉन्च किया गया है. इसे वर्तमान में फिलहाल कुछ यूनिट्स में ही मौजूद करवाया जा रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी कई क्लासिक गाड़ियों के मालिक हैं
धोनी समय-समय पर नए वाहनों के साथ अपने संग्रह का विस्तार करते रहते हैं। धोनी ने हाल ही में 1969 फोर्ड मस्टैंग को अपने गैरेज में जोड़ा है। यह एक शानदार कार है जो कई पुरानी फिल्मों में दिखाई देता है।

धोनी के पास हमर भी है जिसकी कीमत 75 लाख रुपए हैं। वहीं उनके पास फेरारी 599 जीटीओ की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। इसके अलावा धोनी के पास जीप ग्रैंड गाड़ी भी है जिसकी कीमत 1.12 करोड़ है। धोनी के पास निसान की जोंगा भी है जो अब बंद हो चुकी है। धोनी के पास पहले से ही रोल्स रॉयस जैसी महंगी गाड़ियां हैं।

Share This Article