Neha Dhupia ने दिखाई बच्चों के पेस्टल-शेडेड रूम की झलक , सब कुछ बेहद मनमोहक है।

admin
4 Min Read

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) इस समय अपने पति अंगद बेदी और दोनों बच्चों मेहर धूपिया बेदी व बेटे गुरिक के साथ अपनी फैमिली लाइफ के हर पल को दिल खोलकर जी रही हैं। हर पैरेंट्स के तरह नेहा और अंगद भी अपने बच्चों को वो सब सुख-सुविधाएं देना चाहते हैं, जो उनकी लाइफ को आसान बना दे। हाल ही में, नेहा ने अपने बच्चों के कमरे की एक झलक शेयर की, जो वाकई बेहद खूबसूरती से सजाया गया है।

Neha Dhupia ने दिखाई बच्चों के पेस्टल-शेडेड रूम की झलक , सब कुछ बेहद मनमोहक है।

नेहा धूपिया ने बच्चों के कमरे की दिखाई झलक
6 जुलाई 2023 को नेहा धूपिया ने अपने बच्चों मेहर और गुरिक के कमरे का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो की शुरुआत नेहा के इस खुलासे से हुई कि कैसे उन्होंने और उनके पति अंगद बेदी ने अपने बच्चों के कमरे को सजाते समय बेस्ट चीजों का चयन किया। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, हम मेहर और गुरिक को उत्साह में कूदते और कमरे के अंदर खेलते हुए भी देख सकते हैं।

इस दौरान, जहां मेहर ने प्रिंटेड रफल्ड फ्रॉक पहनी थी, वहीं गुरिक डेनिम पैंट के साथ नीले रंग की शर्ट में प्यारे लग रहे थे। सारा कमरा दिखाने के दौरान प्यारी मां को अपने बच्चों के साथ खेलते हुए भी देखा गया।

पेस्टल-शेड वाली दीवारों से सजा है नेहा और अंगद के बच्चों का कमरा
वीडियो की शुरुआत में, हम बैकग्राउंड में पेस्टल-शेड वाली दीवारें, फर्नीचर और छोटे बच्चों के लिए परफेक्ट चीजें देख सकते हैं। जैसे ही नेहा कमरे में प्रवेश करती हैं, हम बाईं ओर एक बड़ा सा मिरर देख सकते हैं, जिसके बाद छोटी-छोटी बारीकियां दिखाई देती हैं, जिनमें दीवारों पर जानवरों की पेंटिंग, व्हाइट कलर के पर्दे, पिंक और ब्राउन कलर की बेडशीट, कुशन के साथ सफेद बिस्तर और सॉफ्ट टॉयज शामिल हैं।

Neha Dhupia ने दिखाई बच्चों के पेस्टल-शेडेड रूम की झलक , सब कुछ बेहद मनमोहक है।

इसके अलावा, हम एक वुडेन अलमारी भी देख सकते हैं। इसके साथ ही कमरे में एक बुकशेल्फ़ भी है, जिसमें बच्चों के लिए कई कहानियों की किताबें भी रखी हुई हैं। इसके अलावा, हम छोटे पौधों से भरा एक सुंदर बरामदा और पूरे कमरे को रोशनी व हवा से भरने वाली विशाल खिड़कियां भी देख सकते हैं। वैसे वीडियो देखकर कहा जा सकता है कि नेहा और अंगद ने अपने बच्चों के कमरे को सजाते हुए उनकी पसंद और जरूरतों का अच्छे से ख्याल रखा है।

Neha Dhupia ने दिखाई बच्चों के पेस्टल-शेडेड रूम की झलक , सब कुछ बेहद मनमोहक है।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी का घर
इससे पहले, उन्होंने ‘एशियन पेंट्स व्हेयर द हार्ट इज’ के एक एपिसोड में अपने मुंबई वाले घर का टूर कराया था। उनके और अंगद के इस घर में किचन से लेकर लिविंग रूम और हॉल तक, सब बेहद शानदार और खूबसूरत है। उनके लिविंग रूम में एक क्रीम रंग का सोफा, खिड़की से जुड़ी एक वुडेन सीट, दीवार पर लटकती हुई एक अनोखे पैटर्न वाली तस्वीर, एक लकड़ी की सेंटर टेबल और एक बड़ी सी कुर्सी है। इसके अलावा, एक बड़ी सी खिड़की है, जो पूरे एरिया को रोशनी और हवा से भरने का काम करती है।

Neha Dhupia ने दिखाई बच्चों के पेस्टल-शेडेड रूम की झलक , सब कुछ बेहद मनमोहक है।

बता दें कि नेहा और अंगद ने मई 2018 में शादी की थी। तब नेहा प्रेग्नेंट थीं। शादी के कुछ समय बाद ही उन्होंने अपनी बेटी मेहर को जन्म दिया था। इसके बाद कपल ने 3 अक्टूबर 2021 को अपने दूसरे बच्चे का वेलकम किया था, जिसका नाम उन्होंने गुरिक रखा है।

Share This Article