कभी 8000 रुपये महीना कमाते थे जिरोधा के निखिल कामत, आज इतनी है संपत्ति, मानुषी छिल्लर को कर रहे हैं डेट

3 Min Read

जीरोधा (Zerodha) के अरबपति को-फाउंडर निखिल कामत (Nikhil Kamath) और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है। इस बीच एक फोटो भी सामने आई है जिसमें वह ऋषिकेश में साथ में पूजा करते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 35 साल के निखिल कामत और 25 साल की मानुषी साल 2021 से ही रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, अपने रिलेशनशीप को लेकर दोनों ने ही कभी कुछ नहीं कहा है।

कामत और छिल्लर ने इसलिए अपने रिश्ते को रखा है प्राइवेट?
रिपोर्ट की मानें तो मिस वर्ल्ड से एक्ट्रेस बनी मानुषी छिल्लर का फोकस इस समय अपने बॉलीवुड करियर पर है और इसी के लिए उन्होंने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा है। मानुषी ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की है। बता दें कि कामत या मानुषी दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर से स्वीकार नहीं है।

निखिल कामत की गिनती देश के सबसे युवा अरबपतियों में होती है। यह देश की सबसे बड़ी ब्रोकरेज और ट्रेडिंग फर्म जीरोधा के को-फाउंडर हैं। 35 वर्षीय निखिल कामत तलाकशुदा हैं। उन्होंने अप्रैल 2019 में अमांडा नाम की एक महिला से शादी की थी लेकिन साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया।

इतनी है निखिल कामत की नेटवर्थ
आज निखिल कामत की गिनती देश के अमीरों में होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी संपत्ति 17,500 करोड़ रुपये है। हुरुन इंडिया 40 एंड अंडर सेल्फ मेड की 2022 की गिनती में उन्हें टॉप स्थान मिला था। फोर्ब्स की 2020 की लिस्ट में उन्हें टॉप 100 में शामिल किया गया। निखिल ने अपने भाई नितिन कामत के साथ मिलकर साल 2010 में जीरोधा की शुरुआत की थी। उन्होंने 17 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत कॉल सेंटर में नौकरी करके की थी। वहां तब उनकी सैलरी 8,000 रुपये थी।

मानुषी छिल्लर की नेटवर्थ
मानुषी मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 3 मिलियन डॉलर है। उनकी इनकम 24 लाख रुपये हैं। उन्हें कारों का काफी शौक है, उनके पास मर्सिडीज बेंज और रेंज रोवर जैसी लग्जरी कारें हैं।

Share This Article