जुड़वां बच्चों के मम्मी-पापा बने Pankhuri Awasthy-Gautam Rode, घर में गूंजी डबल किलकारियां

admin
3 Min Read

Gautam Rode and Pankhuri Awasthy welcome twins: टीवी सीरियल स्टार गौतम रोड़े और उनकी पत्नी पंखुड़ी अवस्थी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद इस स्टार कपल ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी पोस्ट शेयर कर दी है। गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को बताया है कि उन्हें दो-दो खुशियां मिली है। टीवी सीरियल स्टार कपल ने बताया कि वो एक बेटे और बेटी के पैरेंट्स बने हैं। उनके घर में डबल किलकारियां गूंजी। गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी ने एक बेहद प्यारी इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी। साथ ही बताया कि उनके जुड़वां बच्चों का जन्म 25 जुलाई के दिन हुआ है। इस खबर से टीवी इंडस्ट्री में खुशी की लहर है।

गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी को सितारों ने दी बधाई
गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी के पापा-मम्मी बनने की इस खबर से कई सितारे और फैंस खुश नजर आए। लोगों ने उनकी इस इंस्टाग्राम पोस्ट्स पर बधाई संदेश भेजने शुरू कर दिए हैं। पंखुड़ी अवस्थी की इस पोस्ट पर टीवी एक्टर आमिर अली ने बधाई दी। साथ ही किश्वर मर्चेंट और नकुल मेहता समेत कई सितारों ने दोनों को पैरेंटहुड में एंट्री करने पर शुभकामनाएं दी हैं। पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोड़े ने माता-पिता बनने की खबर फैंस को देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘जैसे ही हम चार लोगों के परिवार के नए रूप के इस सफर को शुरू करते हैं वैसे ही हम अपने ऊपर बरसाए गए प्यार और आशीर्वाद के लिए हार्दिक कृतज्ञता से भर जाते हैं।’ गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी की ये पोस्ट आप यहां देख सकते हैं।

शादी के 5 साल बाद पैरेंट्स बने हैं गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी
बता दें कि टीवी सीरियल स्टार गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी शादी के 5 साल बाद पैरेंट्स बने हैं। दोनों ने साल 4 फरवरी साल 2018 में शादी रचाई थी। अब शादी के 5 साल बाद इस स्टार कपल ने अपनी पहली संतानों का स्वागत किया है। याद दिला दें इससे पहले इस स्टार कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी भी सोशल मीडिया के जरिए ही दी थी। दोनों ने बेबी शॉवर की फोटोज के साथ ही अपने घर जल्दी नन्हें मेहमान के आने की खबर फैंस को दी थी। जिसके बाद दोनों सितारों के चाहने वाले खुशी से झूम उठे थे। उस वक्त ही दोनों सितारों ने ये भी खुलासा कर दिया था कि वो जुड़वां बच्चों के पैरेंट्स बनेंगे। गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी को बॉलीवुड लाइफ हिंदी की ओर से भी माता-पिता बनने की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Share This Article