अफवाहों के बीच Parineeti Chopra ने बदला हुलिया, टाइट जींस-टॉप पर जैकेट पहनकर निकलीं एयरपोर्ट

admin
2 Min Read

मुंबई एयरपोर्ट पर बदले लुक में दिखीं परिणीति चोपड़ा

Parineeti Chopra spotted at Mumbai Airport: बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं। अदाकारा इन दिनों अपनी वेडिंग न्यूज की वजह से खासा चर्चाओं में हैं। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले ही आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा के साथ सगाई रचाई है। इसके बाद से अदाकारा अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी रयूमर्स भी तेजी से फैल रही हैं। अदाकारा को एक दफा क्लिनिक पर मुंह छुपाते हुए देखा गया था। जिसके बाद से ही इन रयूमर्स को बल मिला। जिसके बाद अदाकारा लगातार लूज ड्रेसेस में भी नजर आ रही थी। इस वजह से इन खबरों को ब्रेक ही नहीं मिला। अब अदाकारा हाल ही में फिर एयरपोर्ट पर नजर आईं। मगर इस दफा अदाकारा का लुक पहले से अलग था देखें तस्वीरें।

परिणीति चोपड़ा ने छोड़ा ढीला-ढाला लिबास
अदाकारा परिणीति चोपड़ा बीती दफा काफी लूज कपड़ों में नजर आ रही थीं। जिसके बाद उनकी प्रेंग्नेसी रयूमर्स को काफी तेजी मिली थी। अब अदाकारा ने अपना लुक बदला है। अदाकारा परिणीति चोपड़ा इस दौरान चैक जैकेट पहनकर मुंबई एयरपोर्ट पहुंची थीं। जिसकी तस्वीरें आते ही छाने लग गईं। इस दौरान व्हाइट स्पोर्ट्स शूज कैरी किए थे। जिसमें उनका लुक काफी अलग नजर आया।

टाइट पैंट-टॉप में नजर आईं परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा इस दौरान एयरपोर्ट पर टाइट पैंट-टॉप में नजर आईं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छाने लगी हैं। अदाकारा परिणीति चोपड़ा की इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों ने कमेंट कर लिखा कि उनका वजन पहले से बढ़ गया है।

वायरल हो रही हैं परिणीति चोपड़ा की फोटोज
अदाकारा परिणीति चोपड़ा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगी हैं। इन तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

Share This Article