Priyanka Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा ने खोले थे खुद से जुड़े ऐसे तीन अनसुने राज, जिनसे आप भी होंगे अनजान

admin
4 Min Read

Priyanka Chopra Birthday Special ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। 18 जुलाई 1982 में जमशेदपुर में जन्मीं प्रियंका चोपड़ा आज अपना 41 वां जन्मदिन मना रही हैं। एतराज अंदाज से लेकर बर्फी जैसी कई बड़ी सफल फिल्में ऑडियंस को देने वालीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने बारे में तीन ऐसे राज खोले थे जिससे शायद आप भी पूरी तरह से अनजान होंगे।

Priyanka Chopra Birthday Special: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड जाकर भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया।

सिटाडेल एक्ट्रेस पिछले कुछ समय में जितना अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में रहीं, उतनी ही सुर्खियां उन्होंने बॉलीवुड के बारे में खुलासा करने पर बटोरीं। 18 जुलाई 2023 को प्रियंका चोपड़ा अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं।

इस बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसी बातों से पर्दा उठाती दिखीं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा।

जब प्रियंका चोपड़ा ने बताए थे अपनी जिंदगी से जुड़े तीन फैक्ट्स: 17 साल की कम उम्र में मिस वर्ल्ड का क्राउन जीतने वालीं प्रियंका चोपड़ा ने साल 2004 में फिल्मफेयर को एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने लोगों के परसेप्शन को लेकर बात की थी। इसमें जब प्रियंका से उनके बारे में तीन अनसुने किस्सों के बारे में पूछा गया तो देसी गर्ल ने ऐसे जवाब दिए, जिसने सबको हैरान कर दिया।

Priyanka Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा ने खोले थे खुद से जुड़े ऐसे तीन अनसुने राज, जिनसे आप भी होंगे अनजान

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बारे में तीन राज खोलते हुए कहा, “पहला- मैं पूरी तरह से घरेलू हूं। मैं उस वक्त सबसे ज्यादा खुश होती हूं, जब मेरा परिवार मेरे आसपास होता है। जब मैं मनाली में 40 दिन का शेड्यूल शूट कर रही थी, मेरा अंबाला और चंडीगढ़ से पूरा परिवार मुझसे मिलने आया था। हमने वहां पर एक बंगला रेंट पर लिया और बड़ा सा फैमिली रीयूनियन किया”।

मुझे पार्टी करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है- प्रियंका चोपड़ा: प्रियंका चोपड़ा ने अपने बारे में दूसरा फैक्ट बताते हुए कहा, “मुझे पार्टी करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। मैं एक रूढ़िवादी बैकग्राउंड से हूं। मैं फिल्मों में जिस तरह से किरदार निभाती हूं, शायद उस वजह से लोग ये बात स्वीकार न कर सकें। लेकिन फिल्में मेरी जॉब है, जो लोग मेरे बारे में सोचते हैं, मैं उससे बिल्कुल अलग हूं।

Priyanka Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा ने खोले थे खुद से जुड़े ऐसे तीन अनसुने राज, जिनसे आप भी होंगे अनजानac

मैं वो प्रियंका नहीं हूं, जो लोगों ने अंदाज, किस्मत और किसी अन्य फिल्म में देखी है”। तीसरा मेरे बारे में जो सबसे बड़ा फैक्ट है, वो ये है कि, “मुझे कविताएं बहुत ज्यादा पसंद है। सबसे ज्यादा इंग्लिश और उर्दू की। मेंरे पसंदीदा शायर एमिली डिकिंसन, फैज साहब और गालिब हैं”।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपना हॉलीवुड करियर अमेरिकन सीरीज क्वांटिको से किया था। इसके बाद वह बेवॉच और सिटाडेल जैसी फिल्मों और सीरीज में नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही जॉन सीना के साथ ‘हेड्स ऑफ स्पेस’ में नजर आएंगी।

Share This Article