प्रियंका चोपड़ा बोलीं, यूपी में 7 बजे के बाद बहुत डर लगता है, पुलिस ने बात काटकर कहा, मैं आपको…

3 Min Read

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत आई थीं। इस दौरान उन्होंने लखनऊ विजिट भी की। प्रियंका वहां विमिन पुलिस हेल्पलाइन भी पहुंचीं और देखा कि प्रदेश की राजधानी में लड़कियों की सुरक्षा के क्या इंतजाम है। पीसी ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह पुलिस अफसर से बोलती दिख रही हैं कि उत्तर प्रदेश में लड़कियां 7 बजे के बाद बाहर निकलने से डरती हैं। इस पर वह अफसर प्रियंका से बोलती हैं कि मैं आपको डेटा दिखाऊंगी। इसके बाद वह अंदर ले जाकर प्रियंका को दिखाती हैं कि हेल्पलाइन में कैसे काम होता है।

प्रियंका चोपड़ा UNICEF की ट्रिप फील्ड पर उत्तर प्रदेश में थीं। वह यूनिसेफ की गुडविल ऐंबेस्डर हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वह विमिन पावर लाइन 1090 पहुंचीं। प्रियंका ने वहां की विजिट का वीडियो शेयर किया है। वह IPS अफसर से बात करती दिख रही हैं। प्रियंका बोलती हैं, मुझे एक बात बताइए। यूपी जैसे स्टेट में.. मैं भी लखनऊ में पली-बढ़ी हूं। उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में शाम 7 बजे के बाद एक डर तो होता है। इसके बाद अफसर प्रियंका से बोलती हैं, मैं आपको डेटा दिखाऊंगी।

इसके बाद प्रियंका महिला हेल्पलाइन की कॉल टेकिंग यूनिट से मिलती हैं। अफसर उन्हें बताती हैं कि ये आउटसोर्स डिपार्टमेंट है। पुलिस नहीं हैं। आप पूछ सकती हैं कि ये पुलिस क्यों नहीं है? क्योंकि हम चाहते हैं जो सुने वो न्यूट्रल हो। पुलिसवाला हो सकता है मामला दबा दे। इसलिए हम न्यूट्रैलिटी लाना चाहते हैं। अफसर बताती हैं कि ट्रेनिंग होती हैं और सभी सर्टिफाइड हैं। प्रियंका उनसे कई सवाल पूछती हैं कि डिजिटाइजेशन से क्या यूपी जैसे स्टेट में चीजें आसान हो गई हैं क्योंकि लड़कियां डरती थीं।

पीसी को मिली तसल्ली
इस पर महिला अफसर जवाब देती हैं, मैं पुलिस में 30 साल से हूं। पहले थाने में बैठकर पुलिस भेजते थे कि जाओ मामला देखकर आओ। लेकिन जब नॉर्मल पुलिसिंह और टेक्नॉलजी जब दोनों मिलते हैं तब यह खतरनाक मिक्स बनता है। उन्होंने बताया कि महिलाएं यहां आकर सुरक्षित महसूस करती हैं। थाने में पुरुष भी होते हैं। यहां ये उनकी अपनी जगह है। सारे जवाब सुनकर प्रियंका काफी संतुष्ट दिखीं।

Share This Article