घर में सूर्य मूर्ति लगाने से मिलती है सफलता, जानिए इसे लगाने की सही दिशा और क्या-क्या लाभ मिलते है?

admin
3 Min Read

 

 

ज्योतिषशास्त्र अनुसार सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है उसे समाज में हर जगह सम्मान मिलता है। ऐसे लोगों के जीवन में सुख सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहती। वास्तु अनुसार घर में सूर्य देव की प्रतिमा रखना बेहद शुब माना जाता है। कई लोग तो अपने घर के मेन गेट के ऊपर सूर्य यंत्र या सूर्य मूर्ति की स्थापना कर देते हैं। कहते हैं ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती। जिससे घर परिवार के लोगों की तरक्की में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होती। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है उन्हें अपने घर पर ये प्रतिमा जरूरी लगानी चाहिए।
सूर्य की प्रतिमा लगाने के लाभ: इस प्रतिमा को घर में लगाने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। जिससे घर परिवार के लोगों की तरक्की होती है। घर में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष नहीं रहता। साथ ही घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऑफिस या कार्यालय में भी सूर्य देव की प्रतिमा लगाना बेहद शुभ माना जाता है।
सूर्य प्रतिमा किस धातु की लगाएं: आप अपनी इच्छानुसार किसी भी धातु की सूर्य देव की प्रतिमा लगा सकते हैं। वास्तु अनुसार सूर्य देव की लकड़ी से बनी मूर्ति लगाने से परिवार के लोगों का मान-सम्मान बढ़ता है। सूर्य देव की मिट्टी या पत्थर से बनी प्रतिमा लगाने से कार्यों में बाधाएं नहीं आती हैं। वहीं सूर्य देव की तांबे से बनी मूर्ति घर में रखने से जीवन की सभी परेशानियों का अंत हो जाता है और जीवन में सकारात्मकता आती है। सूर्य देव की चांदी से बनी मूर्ति रखने से वर्चस्व बढ़ता है। सोने से बनी प्रतिमा रखने से धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है।
किस दिशा में लगाएं सूर्य देव की प्रतिमा: इस प्रतिमा को घर की उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इस मूर्ति को लगाने के लिए रविवार का दिन शुभ माना जाता है। इस प्रतिमा को लगाने का सबसे शुभ समय रात 12 बजे से 3 बजे के बीच का माना जाता है। क्योंकि इस दौरान सूर्य देव पृथ्वी के उत्तरी भाग में होते हैं। ऑफिस में सूर्य प्रतिमा दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगानी चाहिए। सूर्य ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं तो इनकी मूर्ति को घर की पश्चिम दिशा में शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच में लगाना चाहिए।
सूर्य देव की ये प्रतिमा मानी जाती है सबसे शुभ: सूर्य देव की सात घोड़ों वाली तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। इस तस्वीर को लगाने की सही दिशा घर की पूर्व दिशा है। कहा जाता है इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

 

Share This Article