सवाल: 50 में क्या जोड़ेंगे जिससे वह 25 हो जायेगा? ( 50 + ? = 25 )

4 Min Read

दोस्तों, जैसा की हम सभी जानते हैं कि हम मनुष्य के जीवन में कुछ मूल जरूरतें हैं जिसका होना हमारे लिए यानी हमारे जीने के लिए बहुत जरूरी है। जिनके बिना हमारा जीवन संभव नहीं है। जैसे इनमे कपड़े, घर खाना आदि तो आते ही हैं। साथ ही आज के समय में शिक्षा भी मूल जरूरतों में से एक है।

आज शिक्षा भी कपड़े खाने और घर जितना जरूरी हो चुका है। एक अनपढ़ का कहीं भी गुजारा नहीं।इसलिए पढ़ाई लिखाई करना अच्छी शिक्षा ग्रहण करना आज के समय में बहुत ही जरूरी है। शिक्षा और शिक्षित व्यक्ति का अपना एक अलग ही महत्व है। शिक्षा पैसे के साथ साथ समाज में इज्जत और मान सम्मान बढ़ाता है। इसलिए हम सभी को अच्छी से अच्छी शिक्षा ग्रहण करने चाहिए।दोस्तों, हमारी आज की इस पोस्ट में आप शिक्षा जगत से जुड़ी कुछ खास और महत्वपूर्ण बातों की जानकारी ले पाएंगे। यहां हमने ढेर सारी बातें लिखी हैं, जिसका संबध शिक्षा और शिक्षित होने से है। आइए शुरू करे.

सवाल 1 : किस हवाई अड्डे को “इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा” कहा जाता है?
जवाब : “दिल्ली हवाई अड्डे” को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के नाम से जाना जाता है।

सवाल 2 : चेकमेट शब्द का संबध किस खेल से है?
जवाब : चेकमेट जिसे मात के नाम से भी जाना जाता है। इसका संबंध “शतरंज” खेल से है। जिसे अंग्रेजी में चेस कहा जाता है।

सवाल 3 : ईरानी ट्रॉफी किस खेल से संबंधित है?
जवाब : ईरानी ट्रॉफी का संबंध “क्रिकेट” से है।

सवाल 4 : नई दिल्ली के अंबेडकर स्टेडियम में कौन सा खेल खेला जाता है?
जवाब : नई दिल्ली के अंबेडकर स्टेडियम में “फुटबॉल” खेला जाता है।

सवाल 5 : सुप्रसिद्ध हिंदी कहानी ” उसने कहा था” किसके द्वारा लिखी गई है?
जवाब : सुप्रसिद्ध हिंदी कहानी “उसने कहा था” “चंद्रधर शर्मा गुलेरी” द्वारा लिखी गई एक रोचक कहानी है।

सवाल 6 : घासीराम कोतवाल के लेखक कौन हैं?
जवाब : घासीराम कोतवाल के लेखक “विजय तेंदुलकर” हैं।

सवाल 7 : 500 से अधिक रजवाड़ों (देशी रियासतों) के भारत में विलय के लिए कौन उत्तरदाई था?
जवाब : 500 से अधिक रजवाड़ों (देशी रियासतों) के भारत में विलय के लिए “सरदार पटेल” उत्तरदाई थे।

सवाल 8 : बोरोबुदुर का प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर कहां है?
जवाब : बोरोबुदुर का प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर “इंडोनेशिया” में है।

सवाल 9 : महाबलीपुरम के मंदिरों को किसने बनवाया था?
जवाब : महाबलीपुरम के मंदिरों को “पल्लव” ने बनवाया था।

सवाल 10 : क्रोना किस देश की मुद्रा है?
जवाब : क्रोना “स्वीडन” की मुद्रा है। जिसे अंग्रेजी में करेंसी कहा जाता है।

सवाल 11: 50 में क्या जोड़ेंगे जिससे वह 25 हो जायेगा? ( 50 + ? = 25 )
जवाब: 50 (पचास) में ई की मात्रा जोड़ने पर वह पचीस हो जायेगा।

Share This Article