Ranbir Kapoor ने नहीं देखी आलिया-रणवीर की ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’, दीपिका ने भी गानों पर यूं दिया रिएक्शन

Ranbir Kapoor ने नहीं देखी आलिया-रणवीर की ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’, दीपिका ने भी गानों पर यूं दिया रिएक्शन

Ranbir Kapoor Did not Watch Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म के कई गाने भी रिलीज हो चुके हैं, जिसने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह इन दिनों जमकर अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन भी कर रहे हैं। इन सबके बीच ही आलिया भट्ट ने बताया कि उनके पति और एक्टर रणबीर कपूर ने अभी तक ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ नहीं देखी है। आलिया भट्ट के अलावा रणवीर सिंह ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ पर दीपिका पादुकोण के रिएक्शन साझा किये।

आलिया भट्ट ने बताया कि भले ही रणबीर कपूर ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ नहीं देखी है,लेकिन वह फिल्ममेकिंग का हिस्सा जरूर बने हैं। आलिया ने बताया कि वह इस फिल्म को बनाने में कहीं न कहीं रणबीर कपूर को ले ही आई थीं। खासकर गानों के लिए आलिया भट्ट ने रणबीर की राय ली थी। इस बारे में आलिया ने कहा, “म्यूजिक में रणबीर की काफी अच्छी समझ है। उन्होंने कई बार अपने विचार भी साझा किये हैं कि क्या काम करेगा म्यूजिक में और क्या नहीं।”

admin