Ranbir turned 41:जन्मदिन पर इमोशनल होकर आलिया ने शेयर की तस्वीरें, बर्थडे के दिन हुआ फिल्म ‘एनिमल’ का टीजर रिलीज

Ranbir Kapoor‘s Birthday :
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज 28 सितंबर को 41 साल के हो गए हैं। पत्नी आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट रणबीर को एक पोस्ट जरिए जन्मदिन की बधाई दी है। आलिया ने उनके लिए एक नोट लिखा है साथ ही कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की हैं।
आलिया ने लिखा ‘मेरा प्यार.. मेरा सबसे अच्छा दोस्त.. मेरी सबसे खुशियों की जगह..जैसे ही आप मेरे ठीक बगल में बैठकर अपने सीक्रेट अकाउंट से यह कैप्शन पढ़ रहे हैं.. मैं बस इतना ही कहना चाहूंगी..जन्मदिन मुबारक हो बेबी… आप सबकुछ जादुई बना देते हैं।’
आज रणबीर के जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्म ‘एनिमल’ का टीजर रिलीज हुआ है।
आलिया ने कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं
आलिया ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें कई अनदेखी तस्वीरें भी हैं। पहली तस्वीर में कपल को दिखाया गया है, जिसमें रणबीर आलिया के साथ एक सेल्फी क्लिक कर रहे हैं और फनी पोज दे रहे हैं। आलिया रणबीर के गाल पर एक किस कर रही हैं।
दूसरी तस्वीर में दोनों एक क्रिकेट स्टेडियम में मैच देखते हुए कैमरे के सामने खड़े हैं। तीसरी और चौथी तस्वीर सोलो पिक्चर है।
एक फोटो में आलिया ने अपने मेहंदी फंग्शन से एक मोनोक्रोमैटिक तस्वीर शेयर की और आखिरी तस्वीर दक्षिण अफ्रीका से रणबीर की क्लोज-अप है, जब उन्होंने आलिया को प्रपोज किया था।22 जनवरी को रणबीर-आलिया की शादी हुई थी
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 22 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने रणबीर के वास्तु अपार्टमेंट में सात फेरे लिए थे। कपल ने अपनी शादी बेहद ही साधारण तरीके से की।
शादी में दोनों के परिवार और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे। रणबीर-आलिया ने अपनी शादी में मेहमानों से नॉन डिस्क्लोजर फॉर्म भरवाया था, जिसके चलते उनकी कोई भी फोटो सोशल मीडिया पर नहीं आई। अब आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटोज शेयर की हैं।
6 नवंबर को अलिया ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया था। सोशल मीडिया पर आलिया ने बेबी के आने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी।
Ranbir Kapoor का खतरनाक अंदाज ‘एनीमल’ में दिखेगा
फिल्म के प्री-टीजर रिलीज के साथ ही फिल्म सुर्खियों में आ गयी थी। प्री-टीजर में रणबीर कपूर को खतरनाक अंदाज में कुल्हाड़ी लिए दिखाया गया था।
पंजाबी म्यूजिक से शुरुआत हुए इस प्री-टीजर में लोग गोल्डन कलर के मास्क पहने नजर आए थे। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना पहली बार एक साथ नजर आएंगे।
पूरी मूवी कास्ट का लुक रिवील हो चुका है
फिल्म के मेकर्स ने एक-एक करके फिल्म की पूरी कास्ट का लुक रिवील किया है। रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और अब बॉबी देओल का पोस्टर आउट हुआ है। पोस्टर में वे खून से लथपथ नजर आ रहे हैं।
Ranbir को थप्पड़ मार रहे अनिल कपूर
टीजर में दिख रहा कि अनिल कपूर द्वारा रणबीर को थप्पड़ मारे जा रहे हैं। रणबीर आराम से बैठे हैं, उनके चेहरे पर दबी-सी मुस्कान है। इस पर अनिल चिल्लाकर बोलते हैं-क्रिमिनल पैदा किया है हमने।
टीजर की हो रही खूब चर्चा-तारीफ
रणबीर कपूर की टीजर की खूब चर्चा हो रही है। फिल्मी जगत के दिग्गज के अलावा आम दर्शक भी खूब तारीफें कर रहे हैं। टीजर में रणबीर और अनिल कपूर के अलावा बॉबी देओल भी नजर आए हैं। दोनों एक्टरों का अनोखा रूप दिखा है।
एक दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म एनिमल में रणबीर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना के अलावा परिणीति चोपड़ा, तृप्ति डिमरी, शक्ति कपूर, सुरेश ओबरॉय, सिद्धांत कार्णिक भी नजर आएंगे। यह फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होगी।
उस दिन मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादुर भी रिलीज होनी है। इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में हैं। इससे पहले एनिमल अगस्त में रिलीज होनी थी, लेकिन गदर-2 और ओएमजी की रिलीज की वजह से डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने रिलीज डेट आगे बढ़ा दी।
Ranbir की कुल संपत्ति
रणबीर कपूर 330 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। कई कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर हैं। मुंबई के बांद्रा में रणबीर का आलीशान फ्लैट है। इसकी कीमत 35 करोड़ रुपए है।
पहली फिल्म में एक्टिंग पर मिले थे 250 रुपए
1996 में रिलीज हुई फिल्म प्रेम ग्रंथ में रणबीर ने काम किया था। इसके बदले 250 रुपए मिले थे। फिल्म में ऋषि कपूर, शम्मी कपूर और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे। फिल्म के डायरेक्टर राजीव कपूर थे।
ये भी पढ़ें :
Sherlyn Chopra ने पार की बोल्डनेस की हदें, वीडियो देख लोगों ने लगाई क्लास