Deepika Padukone के ‘इंडियन बार्बी’ लुक पर फिदा हुए रणवीर सिंह, एक्टर के कमेंट ने खींचा ध्यान

admin
3 Min Read

Ranveer Singh on Deepika Padukone New Look: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस में से एक दीपिका पादुकोण ने साल 2023 की शुरूआत में फिल्म ‘पठान’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा था। दीपिका पादुकोण अब इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस अब ‘जवान’ फिल्म में कैमियो करने वाली हैं। लेकिन इन सब के बीच दीपिका पादुकोण ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण इन तस्वीरों में एकदम नए लुक में नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण के इस लुक को देखने के बाद उनके पति रणवीर सिंह ने इस तस्वीर पर अपना रिएक्शन दिया। तो चलिए जानते है कैसा है दीपिका पादुकोण का नया लुक।

दीपिका पादुकोण के नए लुक पर फिदा हुए रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। दीपिका पादुकोण का ये नया लुक सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। दीपिका पादुकोण इन तस्वीरों में ‘इंडियन बार्बी’ लुक में दिखाई दे रही हैं। ‘इंडियन बार्बी’ लुक में दीपिका को फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रह हैं। दीपिका पादुकोण ने इस वायरल हो रही तस्वीर में पिंक कलर की ड्रेस और एक ब्लैक कैप पहनी हुई है। साथ ही साथ एक्ट्रेस ने सफेद स्नीकर्स भी कैरी किए हुए हैं। दीपिका पादुकोण के इस लुक की फैंस के साथ-साथ उनके पति रणवीर सिंह भी तारीफ करते हुए दिखाई दिए। दीपिका पादुकोण की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए रणवीर सिंह लाल कलर की हॉट इमोजी शेयर किया है। रणवीर सिंह के इस कमेंट की लोगों ने काफी पसंद किया। तो चलिए अब बिना देर किए देखते है दीपिका पादुकोण का नया लुक।

इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के साथ-साथ ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण साउथ के जाने-माने स्टार प्रभास के संग फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में भी अहम रोल निभाने वाली हैं।

Share This Article