Rekha Touch Shatrughan Sinha’s Leg:रेखा ने शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छुए , वीडियो हो रहा है वायरल लोगो ने दिया रिएक्शन

Rekha Touches Shatrughan Sinha’s Leg:
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस रेखा शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छूते हुए नजर आ रही हैं।यह वीडियो देखने के बाद फैंस लगातार वीडियो पर कमेंट कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Rekha Shatrughan Sinha Video:
शनिवार की रात आंद्रे टिमिन्स के बेटे लेस्ली टिमिन्स और साच्ची नायक की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी रखी गई। इस रिसेप्शन पार्टी में बी टाउन के कई सेलेब्स पहुंचे, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा ने पूरे परिवार समेत शिरकत की।
इसके अलावा जेनेलिया, रितेश देशमुख, रेखा, करण जौहर जैसे कई अन्य सेलेब्स भी शामिल हुए।इस रिसेप्शन पार्टी में अभिनेत्र रेखा ने शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छुए।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई यह देख कर हैरान रह गया। साथ ही फैंस ने वीडियो देखने के बाद एक्ट्रेस की तारीफ भी की।
एक्ट्रेस Rekha ने छुए शत्रुघ्न सिन्हा के पैर
सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसमें देखा जा सकता ही कि सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेत्री रेखा आपस में बात करती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा दिग्गज एक्ट्रेस को आगे लेकर आती हैं, जहां उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को देखा और फिर उनके पैर छुए।
View this post on Instagram
इसके बाद दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा से भी मुलाकात की और उनसे गले मिलीं। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।
हर कोई इस वीडियो की बात कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेखा साड़ी में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा का लुक भी फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
फैंस ने की जमकर तारीफ
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं। हर कोई रेखा की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘वीडियो बहुत ही अच्छा है’। एक अन्य ने लिखा ‘राजकुमारी’।
ये सेलेब्स भी हुए शामिल
लेस्ली टिमिन्स और साच्ची नायक के वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में ऋतिक रोशन अपने पिता राकेश रोशन के साथ नजर आए। इसके अलावा शाहिद कपूर, आयुष्मान खुराना, अपारशक्ति खुराना और कई बॉलीवुड सितारे इस पार्टी में शामिल हुए।
Rekha का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर रेखा-शत्रुघ्न सिन्हा के फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इन फोटोज-वीडियोज में रेखा, शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छूते दिख रही हैं।
वहीं शत्रुघ्न भी उन्हें गले लगाते नजर आ रहे हैं। फैन्स को दोनों ही सितारों की ये सादगी और आपसी प्यार बहुत पसंद आया है और खूब तारीफें कर रहे हैं। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा के साथ पूनम सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा भी दिख रही हैं।
जब 20 साल तक नहीं हुई शत्रुघ्न-रेखा की बात
याद दिला दें कि कई फिल्मों में काम करने के बाद शत्रुघ्न और रेखा में फिल्म ‘खून भरी मांग’ में विवाद हो गया था। इस बारे में जूम संग बातचीत करते हुए शत्रुघ्न ने कहा था, ‘एक जरा सी बात पर हम दोनों का नजरिया अलग-अलग था।
जिसके बाद करीब 20 साल तक हमारी बात नहीं हुई। रेखा और पूनम (शत्रुघ्न की पत्नी) करीबी दोस्त हैं। ऐसे में मेरी-रेखा की कोल्ड वॉर, पूनम-रेखा की दोस्ती के बीच में आ रही थी। ऐसे में पूनम ने माहार पैचअप कराया और हम दोनों ने खुशी-खुशी पुरानी बातें भुला दीं।’
शत्रुघ्न और रेखा की फिल्में..
ये भी पढ़ें :