रोहित रॉय की बेटी कियारा हैं बेहद खूबसूरत, जानें उनके बारे में

admin
4 Min Read

Rohit Roy Daughter Kiara: रोहित रॉय की बेटी कियारा को ‘द आर्चिस’ फिल्म ऑफर हो चुकी है। मौजूदा समय में कियारा विदेश से पढ़ाई कर रही हैं।

Rohit Roy Daughter Kiara Roy: रोहित रॉय इन दिनों खतरों के खिलाड़ी शो की वजह से चर्चा में है। इस शो के दौरान एक्टर घायल हो गए थे, जिस वजह से उन्हें घर लौटना पड़ा था। हाल ही में रोहित ने इस बारे में बात करते हुए अपनी बेटी से जुड़ी भी जानकारी दी। बता दें कि कियारा रॉय विदेश से पढ़ाई कर रही हैं और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।

रोहित रॉय की बेटी कियारा (Rohit Roy Daughter Kiara)

रोहित रॉय की बेटी कियारा ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने विदेश जाकर पढ़ने का फैसला लिया। मौजूदा समय में कियारा ब्राउन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन कर रही हैं।

सोशल मीडिया से दूर रहती हैं रोहिट रॉय की बेटी

आपने अक्सर स्टार किड्स को सोशल मीडिया पर एक्टिव देखा होगा, लेकिन कियारा ले ऐसा ना करने का फैसला लिया। वो सोशल मीडिया से दूर रहती हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनका प्राइवेट अकाउंट हैं।

रोहित रॉय कियारा से करते हैं बहुत प्यार

रोहित रॉय और मानसी जोशी अपनी बेटी कियारा से बहुत प्यार करते हैं। दोनों ने कियारा के विदेश में दाखिला के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया था कि यह पल उनके लिए बहुत खास है।

रोहित रॉय की बेटी कितने साल की हैं? (Rohit Roy Daughter Age)

कुछ समय पहले ही रोहित और मानसी ने कियारा के बर्थडे का पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कियारा 21 की हैं।

रोहित रॉय की बेटी ने क्यों नहीं किया द आर्चिस फिल्म में काम?

इंडीयन एक्सप्रेस से बात करते हुए रोहित ने बताया, “कियारा के इंडस्ट्री में आने से कोई समस्या नहीं है, लेकिन यह देखते हुए कि वह कॉलेज में है, शिक्षा उनकी प्राथमिकता है। कियारा को द आर्चिस का ऑफर आया था।” हालांकि पढ़ाई को प्राथमिकता देते हुए रोहित की बेटी में फिल्म में काम नहीं किया।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Share This Article