Sajid Khan’s Birthday:साजिद खान के जन्मदिन पर उनकी बहन फराह खान ने लिखी एक विशेष नोट और दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

admin
5 Min Read

Happy Birthday Sajid Khan :

डायरेक्टर Sajid Khan आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें दोस्त और परिवार वाले जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

अब बहन Farah Khan ने भी उनके बर्थडे पर खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही फराह ने सोशल मीडिया पर एक खास नोट भी लिखा है।

Sajid Khan Birthday:

फेमस बॉलीवुड डायरेक्टर Sajid Khan आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें फैंस, दोस्त और परिवार वाले जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

अब फिल्म निर्माता और साजिद खान की बहन Farah Khan ने भी उनके बर्थडे पर खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

फराह खान ने अपने भाई के साथ कई पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने साजिद के लिए एक खास नोट भी लिखा है। यूजर्स भी उनकी इस पोस्ट पर काफी प्यार लुटा रहे हैं।

Farah Khan ने साजिद के बर्थडे पर लुटाया प्यार

Farah Khan ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर साजिद खान को बर्थडे विश करते हुए कई तस्वीरों से बनी हुई एक क्लिप शेयर की है।
इन फोटोज में फराह खान और Sajid Khan की जोड़ी देखने को मिल रही है। वहीं, कुछ फोटोज में करण जौहर, रानी मुखर्जी, ऐश्वर्या राय बच्चन, गोविंदा और अन्य दिखाई दिए।
फोटोज शेयर करते हुए फराह ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे साजिद खान, तुम और मैं.. हमेशा आंख से आंख नहीं, बल्कि हमेशा दिल से दिल तक’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

सेलेब्स और फैंस ने भी किया विश

फराह खान के पोस्ट पर उनके बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा, संजय कपूर, अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर और सीमा सजदेह समेत कई हस्तियों ने साजिद को बर्थडे विश किया। इसके साथ ही फैंस ने भी साजिद खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

बिग बॉस 16 में आए थे नजर

बता दें कि साजिद खान ने ‘हे बेबी’, ‘हाउसफुल फ्रेंचाइजी’ समेत कई कॉमेडी फिल्में बनाई हैं। इसके साथ ही वह कई टीवी शो में होस्ट या जज के रूप में दिखाई दिए।

इसके बाद साजिद कुछ वर्षों से इंडस्ट्री से दूर हो गए थे और फिर उन्होंने पिछले साल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16′ में हिस्सा लिया।

Farah Khan ने इस अंदाज में किया विश

बता दें कि Sajid Khan को मलाइका अरोड़ा, संजय कपूर, सुनिता कपूर (अनिल कपूर की पत्नी) और सीमा सजदेह समेत बड़ी-बड़ी हस्तियों ने विश किया।

वहीं, मशहूर डायरेक्टर फराह खान ने अपने ऑफिशयिल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटो शेयर की है, जिसमें वो साजिद के साथ नजर आ रही हैं।

उनकी कुछ तस्वीरों में करण जौहर, रानी मुखर्जी, ऐश्वर्या राय बच्चन, गोविंदा। इस दौरान उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा, “हैप्पी बर्थडे साजिद खान, तुम और मैं.. हमेशा आंख से आंख नहीं, बल्कि हमेशा दिल से दिल तक”।

16 साल की उम्र में काम करना किया शुरू

Sajid Khan ने 16 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने बतौर डीजे वाले के रुप में भी काम किया।

जिसके बाद उन्होंने “कहने में क्या हर्ज है” से करियर की शुरूआत की। बता दें साजिद अक्सर ही किसी-ना-किसी विवाद में छाए रहते हैं। इसके लिए कई बार उन्हें जेल भी जाना पड़ चुका है। इस बात का खुलासा उन्होंने एक शो के दौरान कही थी।

वहीं, साल 2018 में मीटू मूवमेंट में भी साजिद खान का नाम सामने आया था। जिसके कारण उनसे उस दौरान की सारी फिल्में छीन ली गई थी, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ था।

दरअसल, एक्ट्रेस, मॉडल और जर्नलिस्ट ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उस वक्त हाउसफुल 4 की शूटिंग चल रही थी। इस घटना के बाद उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी।

ये भी पढ़ें :

Vidyut Jammwal Got Emotional On His Broken Engagement:विद्युत जामवाल सगाई टुट ने पर हुए इमोशनल, कहा ‘वो बहुत खूबसूरत पल थे, हमने सोचा था थोड़ा रुक जाए लेकिन..’

Suriya’s Accident During Shooting:साउथ एक्टर सूर्या को शूटिंग के दौरान कांधे पे गिरा कैमरा, टूरंट ही हॉस्पिटल के लिए ले जाया गया

TAGGED:
Share This Article