इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ, रोते हुए सुनाई आपबीती

2 Min Read

इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ, रोते हुए सुनाई आपबीतीभोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने अपनी एक्टिंग और डांस से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई है। कुछ दिनों पहले संभावना को कई लोगों ने उनके बढ़ते वजन के लिए खूब ट्रोल किया था। ऐसे में अब संभावना ने खुद अपने एक वीडियो में उनके बढ़ते वजन की असली वजह बताई है। इन दिनों गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी आपबीती सुनाई है।

इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ, रोते हुए सुनाई आपबीती

संभावना सेठ ने अपने ब्लॉग में बताया कि वह इन दिनों रूमेटाइड अर्थराइटिस नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। वीडियो में बात करते हुए संभावना काफी भावुक हो जाती हैं। इस वीडियो में आगे बात करते हुए संभावना ने यहां तक कहा कि तीन बार उनकी आईवीएफ प्रक्रिया फैल हुई। इसी वजह से उनका अर्थराइटिस लगभग एक साल बाद वापस लौट आया है।

संभावना ने इस वीडियो में साफ तौर पर कहती नजर आ रही हैं कि उनकी बीमारी के चलते पति अविनाश को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिस वजह से वो खुद के लिए भी समय नहीं निकाल पा रहे हैं। संभावना सेठ ने खुलासा किया कि इस बीमारी की वजह से उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत हो रही है। उनके हाथ-पैर में हमेशा सूजन, दर्द और जकड़न बनी रहती है।

इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ, रोते हुए सुनाई आपबीती

संभावना सेठ ने अपने करियर में अब तक कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। वो इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड अदाकाराओं में से एक हैं। भोजपुरी फिल्मों के अपनी पहचान बनाने के बाद संभावना सेठ को टीवी के फेमस रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ में देखा गया था।

बीते दिनों यह भी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए मेकर्स ने भोजपुरी इंडस्ट्री से संभावना सेठ को अप्रोच किया था। हालांकि एक्ट्रेस शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं यह अभी तक कन्फर्म नहीं हुआ है।

Share This Article