सिंगर पलक मुच्छल ने मिथुन शर्मा संग लिये सात फेरे, देखें- शादी की इनसाइड फोटोज

3 Min Read

जानी मानी सिंगर पलक मुछाल और म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन शर्मा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। हालांकि दोनों ने कभी इस बात की पुष्टि नहीं की थी। फिल्म ‘आशिकी 2’ में ‘चाहूं मैं आना’ गाने के लिए साथ में काम किया था। इसके बाद दोनों ने ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा’ जैसे कई गानों को साथ में गाया है।

बीते दिन यानी 6 नवंबर को दोनों ने मुंबई के सहारा इंटरनेशनल होटल में सात फेरे लिए। जिसमें 400 से ज्यादा मेहमानों ने शिरकत की। कई बॉलीवुड फिल्मी सितारों और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को रिसेप्शन में आमंत्रित किया गया। पलक ने अपनी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

शादी की इनसाइड तस्वीरें आई सामने
सिंगर पलक मुच्छल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सिंगर ने इन फोटोज को पोस्ट करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि ‘आज हम दो सदैव के लिए एक हुए।’ पलक ने शादी के मौके पर लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था। इस सुर्ख लाल लंहगे में पलक बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

उन्होंने मेकअप को नैचरल टोन का रखा था। पलक ने अपने घुंघराले बालों को खुला रखा था और बीच में से मांग निकालते हुए उसे गॉरजस लुकिंग मांगटीका से सजाया था। दुल्हन बनी पलक एकदम सिंपल लुक में बेहद सुंदर लग रही थीं। वहीं मिथुन ने बेज रंग की शेरवानी पहनी हुई है। उन्होंने अपनी दुल्हन पलक से मैच करने के लिए रेड स्टॉल को भी पेयर किया है।

इन सितारों ने की शिरकत
बता दें कि पलक और मिथुन की शादी में कई बड़े सितारों ने चार चांद लगाए। कैलाश खेर, सोनू निगम, रुबीना दिलाइक और उनके पति अभिनव शुक्ला, शान, कैलाश खेर, सोनाली राठौर, रूपकुमार राठौर, रश्मि देसाई,जावेद अली अपने पूरे परिवार के साथ, निर्माता मुकेश भट्ट अपने बेटे विशेष भट्ट के साथ, मधुर भंडारकर, पत्नी सोनाली के साथ रूप कुमार राठौड़ नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, कपल 12 नवंबर को इंदौर में भी पार्टी रख रहे है।

Share This Article