पति आनंद आहूजा के साथ घर से निकलीं सोनम कपूर, ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

2 Min Read

सोनम और आनंद के फोटोज
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को इंजॉय कर रही हैं। उन्होंने बीते मार्च में बताया था कि वह मां बनने वाली हैं। सोनम कपूर का बेबी शॉवर 17 जुलाई को होना था लेकिन कोविड के बढ़ते केस को देखते हुए इसे कैंसिल कर दिया गया। इसी बीच सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ स्पॉट हुई हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया है। यहां पर देखें कपल के फोटोज…

पति आनंद आहूजा के साथ घर से निकलीं सोनम कपूर, ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

सोनम और आनंद कैमरे में हुए कैद
सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ रविवार को स्पॉट हुईं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा मुंबई के बांद्रा इलाके में नजर आया है। यहां पर पैपराजी ने इस कपल के फोटोज क्लिक किए हैं।

सोनम कपूर की ड्रेस
सोनम कपूर ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी थी। जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। उन्होंने चश्मा भी पहन रखा था और हाथ में पर्स लिए नजर आईं। आनंद आहूजा ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहन रखी थी।

सोनम और आनंद का पहला बच्चा
सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। इस साल मार्च में सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने फैंस को बताया था कि वह दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं।

पति आनंद आहूजा के साथ घर से निकलीं सोनम कपूर, ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

सोनम कपूर का बेबी शॉवर कैंसिल
सोनम कपूर का 17 जुलाई को बेबी शॉवर होना था लेकिन कोरोना के बढ़ते केस को ध्यान रखते हुए इसे कैंसिल कर दिया गया है। ये पार्टी सोनम कपूर की मासी कविता सिंह के बंगले पर होने वाली थी।

पति आनंद आहूजा के साथ घर से निकलीं सोनम कपूर, ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

सोनम और आनंद की शादी
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 8 मई, साल 2018 में हुई थी। इस कपल ने शादी से पहले कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो अब वह फिल्म ‘ब्लाइंड’ में काम करती दिखाई देंगी।

Share This Article