बेटे वायु को ब्रेस्टफीड करवाते हुए सोनम कपूर ने करवाया मेकअप ,पति आनंद के साथ साथ फैन्स भी लुटा रहे है प्यार

5 Min Read

अपने जबरदस्त अभिनय के साथ-साथ अपने फैशन सेंस को लेकर भी चर्चा में रहने वाली सोनम कपूर इन दिनों अपना मदरहुड फेज एंजॉय कर रही है| सोनम कपूर बीते दिनों ही एक बेटे की मां बनी है और अब सोनम कपूर अपने प्रोफेशनल लाइफ से दूर अपने परिवार और बेटे वायु के साथ अपना पूरा समय बिता रही है और वही सोशल मीडिया पर भी सोनम कपूर काफी सक्रिय रहती है|

सोनम कपूर ने हाल ही में अपने बेटे के 1 महीने के होने पर अपने इंस्टा अकाउंट पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा कर अपने बेटे वायु कपूर आहूजा की पहली झलक दुनिया को दिखाई थी और इस तस्वीर में सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा अपने बेटे वायु के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रहे थे| हालांकि इस तस्वीर में सोनम कपूर ने अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया था और इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर सोनम कपूर और उनकी बेटी वायु से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोस आए दिन वायरल होती रहते हैं|

इसी बीच सोनम कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक बार फिर से अपने बेटे वायु कपूर आहूजा के साथ एक क्यूट सा वीडियो साझा किया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है| वही सोनम कपूर के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस जमकर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं और इस वीडियो पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
दरअसल सोनम कपूर ने 15 अक्टूबर 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें सोनम कपूर अपने बेटे वायु कपूर आहूजा के साथ दिखाई दे रही है| इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनम कपूर अपने बेटे को गोद में ली हुई है और उसे ब्रेस्टफीडिंग करा रही है|

वही इस दौरान सोनम कपूर के आसपास काफी सारे मेकअप आर्टिस्ट भी मौजूद है जोकि एक्ट्रेस को करवा चौथ के लिए तैयार करते हुए दिखाई दे रहे हैं| इस वीडियो में सोनम कपूर अपने लाडले को ब्रेस्टफीडिंग कराने के साथ-साथ अपना मेकअप करवा रही है और एक्ट्रेस के इस अंदाज की लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं|

वही इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अपने लाडले को ब्रेस्टफीड कराने के बाद सोनम कपूर खूबसूरत लहंगा और ज्वेलरी पहनकर करवा चौथ के लिए पूरी तरह से रेडी हो जाती हैं और वह बेहद खूबसूरत नजर आती है| इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सोनम कपूर ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है और उन्होंने इसके साथ यह लिखा है कि,”अपनी टीम के साथ रियल वर्ल्ड में वापस आना, कपड़े पहनना और लोगों से मिलना बहुत अच्छा है। अपने होम ग्राउंड में वापस आना काफी प्यारा है। लव यू #मुंबई।’

पति आनंद आहूजा ने बीवी की जमकर की तारीफ
सोशल मीडिया पर जैसे ही सोनम कपूर ने अपना यह वीडियो शेयर किया वैसे ही वायरल हो गया है और इस वीडियो पर एक्ट्रेस के फैमिली वाले, तमाम सेलिब्रिटीज और लाखों-करोड़ों फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं| वही सोनम कपूर के इस वीडियो को देखने के बाद उनके पति आनंद आहूजा भी अपनी पत्नी के इस वीडियो पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए|

उन्होंने सोनम कपूर के इस वीडियो को लाइक किया और कमेंट करते हुए लिखा है कि ,”इसके लिए बनाया गया है मम्मा को”| वही सोनम कपूर के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा है कि,” मेकअप के साथ जिस तरह से अपने बेबी को फीडिंग करवा रही हैं, इस स्टनिंग मम्मा को देखकर प्यार आ गया.. प्राउड ऑफ यू..”| वही एक और सोशल मीडिया यूजर ने सोनम कपूर के इस वीडियो पर उनकी तारीफ करते हुए लिखा है कि,” सोनम आजकल की लड़कियों के लिए एक इंस्पिरेशन है..”|

Share This Article