Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani में है सृति झा का धांसू कैमियो, एक्ट्रेस ने मूवी रिलीज से ठीक पहले दिया सरप्राइज

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani में है सृति झा का धांसू कैमियो, एक्ट्रेस ने मूवी रिलीज से ठीक पहले दिया सरप्राइज

Sriti Jha in Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: टीवी सीरियल अभिनेत्री सृति झा एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। अदाकारा टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आती हैं। जो कई सालों से टीवी की दुनिया में अपने दिलचस्प शोज से फैंस को इंप्रेस करने में कामयाब रही हैं। ‘कुमकुम भाग्य’ फेम अदाकारा सृति झा अब टीवी से बाहर भी अपने पंख फैलाने की कोशिश में हैं। इसी कोशिश में आगे बढ़ते हुए अदाकारा सृति झा ने बॉलीवुड के टॉप फिल्ममेकर करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में एंट्री कर ली है। अदाकारा सृति झा ने बीती रात मूवी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज से ठीक पहले खुद ये जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी।

अदाकारा ने फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। अदाकारा ने इन तस्वीरों को शेयर कर एक लंबा नोट भी लिखा। इनस नोट में अदाकारा ने लिखा, ‘ये एक साल पहले हुआ और मैनें ये बात इतने दिनों तक छुपाई। धर्मा सेट पर ये बेहद खुशी भरा दिन था। आप वो खुशी देख सकते हैं। अगर मेरे होठों की हंसी कानों तक पहुंच सकती तो आपको पता लगता मैं कितना खुश थी। वैनिटी वैन में जाना-माना गिफ्ट हैंपर था। जिसमें हाथों से लिखा एक नोट था। शुक्रिया करण जौहर और धर्मा मूवीज। बेहद प्यारे शूटिंग डे लिए। जाइए देखिए रॉकी और रानी की प्रेम कहानी। मैं पूरा नोट कैपिटल लेटर्स में लिख सकती हूं। लेकिन क्या मैं इतनी धर्माटिक हूं। मैं खुशी से पागल हो गई हूं।’

admin