Sumona Chakravarti News: ‘बड़े होंठ वाली…’ कहकर कपिल शर्मा उड़ाते थे मजाक, अब सुमोना चक्रवर्ती का छलका दर्द

अगर आप ‘द कपिल शर्मा शो’ के फैन हैं, कपिल शर्मा की कॉमेडी के मुरीद हैं तो आपने उनके शुरुआती शोज जरूर देखे होंगे। जब उनका शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के नाम से जाना जाता था। ये उनके शो का पहला सीजन था। शो के सारे कॉमेडियन हिट हो गए थे। उनके डायलॉग्स तक लोग कॉपी करते थे, फिर चाहे वो ‘बाबा जी का ठुल्लू’ हो या फिर ‘इत्तू सा था…’ हो। उस समय कपिल के शो की दीवानगी पीक पर थी। ये उसी समय की बात है, जब कपिल ने अपनी ऑनस्क्रीन बीवी सुमोना चक्रवर्ती के मुंह और होठों का मजाक उड़ाना शुरू किया था। जब कपिल कहते थे, ‘बत्तख के जैसे होंठ हैं इसके’ तो दर्शक ठहाके मारकर हंसते थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उस समय एक्ट्रेस पर क्या बीतती थी? इसका खुलासा उन्होंने अब जाकर किया है, आइये बताते हैं कि उन्होंने क्या बोला है।
Sumona Chakravarti ने खुलासा किया है कि जब कपिल शर्मा उनके लिप्स को लेकर मजाक उड़ाते तो उन्हें बहुत बुरा लगता था। यहां तक वो बहुत इनसिक्योर हो गई थीं, लेकिन तब अर्चना पूरन सिंह ने उन्हें समझाया था। अर्चना शो में परमानेंट गेस्ट हैं।