Swara Bhaskar ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखी मां बनने की खुशी

Swara Bhaskar ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखी मां बनने की खुशी

Swara Bhaskar Baby Bump Photos : बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने इस साल यानी 2023 में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। दरअसल, उन्होंने फरवरी में समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद (Fahad Ahmad) के साथ शादी की थी। इसके कुछ समय बाद ही स्वरा भास्कर ने अपने फैंस को गुडन्यूज सुनाई की वह मां बनने वाली हैं। उन्होंने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बेबी बंप के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें फैंस पसंद कर रहे हैं। फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए चर्चित स्वरा भास्कर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को इंजॉय कर रही हैं और फैंस के साथ अपडेट शेयर कर रही हैं। आइए एक्ट्रेस की नई तस्वीरें देखते हैं।

स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें
स्वरा भास्कर ने सोमवार अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में स्वरा भास्कर अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। स्वरा भास्कर ने ब्लू कलर की प्रिंटेड वन पीस ड्रेस पहनी हुई हुई। स्वरा भास्कर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने घर की लाइब्रेरी के पास खड़े होकर फोटोशूट करवा रही हैं। वहीं, उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ झलक रही है।

admin